एनबीसीसी में जूनियर इंजीनियर सहित 59 पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Click to start listening
एनबीसीसी में जूनियर इंजीनियर सहित 59 पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? एनबीसीसी ने 59 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने का समय सीमित है, जल्दी करें!

Key Takeaways

  • एनबीसीसी ने 59 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है।
  • आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1,000 रुपए है।
  • उम्मीदवार की आयु सीमा 28 से 54 वर्ष है।
  • चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हैं।

नई दिल्ली, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की खोज में लगे लोगों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। नेशनल बिल्डिंग कारपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने जूनियर इंजीनियर, ग्रेजुएट असिस्टेंट सहित कुल 59 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की ओर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर सकते हैं।

इन 59 पदों में जनरल मैनेजर (इंजीनियर) के 1, मैनेजर (आर्किटेक्चर और योजना) के 2, डिप्टी मैनेजर (कंपनी सचिव) के 1, असिस्टेंट मैनेजर (कॉर्पोरेट संचार) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के 1, असिस्टेंट मैनेजर (एचआरएम) के 4, असिस्टेंट मैनेजर (पीएसई) के 1, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव (सिविल) के 10, ग्रेजुएट असिस्टेंट (आईटी/सीएस/नेटवर्किंग/सिस्टम प्रशासन) के 2, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 20, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 10, और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 5 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीआर्क, बीटेक/बीई, डिप्लोमा, एमए, एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा, या एमएसडब्ल्यू की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अन्य निर्धारित पात्रता मानदंड भी आवश्यक हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष से 54 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 5 अप्रैल तक की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

एनबीसीसी की ओर से सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 27,270 रुपए से 2,40,000 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनबीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही ढंग से भरें। मांगे गए सभी दस्तावेज, फोटो, और हस्ताक्षर को उचित आकार और फॉर्मेट में अपलोड करें। अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में, फॉर्म को चेक करके सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

Point of View

NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

एनबीसीसी में किस प्रकार के पदों पर भर्ती हो रही है?
एनबीसीसी में जूनियर इंजीनियर, ग्रेजुएट असिस्टेंट, जनरल मैनेजर, मैनेजर, और अन्य पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क क्या है?
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/EWS के लिए 1,000 रुपए है, जबकि SC/ST/दिव्यांग वर्ग के लिए छूट है।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष से 54 वर्ष के बीच है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, व्यक्तिगत साक्षात्कार, और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
Nation Press