नीता अंबानी सांस्कृतिक केंद्र की तीसरी वर्षगांठ: अनुपम खेर ने किया नाटक 'कुछ भी हो सकता है' का प्रदर्शन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नीता अंबानी सांस्कृतिक केंद्र की तीसरी वर्षगांठ: अनुपम खेर ने किया नाटक 'कुछ भी हो सकता है' का प्रदर्शन

सारांश

मुंबई में नीता-मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र ने अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस विशेष अवसर पर अनुपम खेर ने अपने नाटक 'कुछ भी हो सकता है' का मंचन किया और नीता अंबानी को बधाई दी।

मुख्य बातें

एनएमएसीसी ने अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाई।
अनुपम खेर ने नाटक ' कुछ भी हो सकता है ' का मंचन किया।
नीता अंबानी ने संख्या तीन को शुभ बताया।
कार्यक्रम में कई अन्य कलाकारों ने भी भाग लिया।
यह समारोह भारतीय संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुंबई, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 3 अप्रैल की रात को नीता-मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनएमएसीसी (नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र) ने अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस विशेष कार्यक्रम में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी भाग लिया और उन्होंने नीता अंबानी को दिल से बधाई दी।

तीसरी वर्षगांठ के इस कार्यक्रम में अनुपम खेर ने अपने नाटक 'कुछ भी हो सकता है' का मंचन किया। उन्होंने एनएमएसीसी को हिंदी सिनेमा का एक जीवंत उत्सव बताया। उन्होंने कहा, "प्रिय नीता जी, एनएमएसीसी की तीसरी वर्षगांठ पर दिल से बधाई। आपने जो निर्माण किया है, वह केवल एक स्थल नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है।"

अनुपम खेर ने आगे कहा, "नीता जी, आपने भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य में जो योगदान दिया है, वह अद्वितीय और प्रेरणादायक है। आपने कलाकारों को एक विश्वस्तरीय मंच और दर्शकों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया है। कल रात आपका भाषण अत्यंत प्रेरणादायक था। आपको एनएमएसीसी और उनकी टीम को भविष्य में और भी सफलता और कलात्मक उत्कृष्टता की शुभकामनाएं।"

अभिनेता ने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए, जिसमें वे मंच पर जाने से पहले भगवान गणेश का पूजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ कलाकारों की पूरी टीम मौजूद थी। नीता अंबानी ने सांस्कृतिक केंद्र के तीन साल पूरे होने पर संख्या तीन को शुभ बताया। उन्होंने कहा कि यह संख्या हमारी संस्कृति और वेदों से जुड़ी है। त्रिदेव, त्रिवेणी और त्रिदेवी हमारे धर्म को संजीवनी देते हैं। यही कारण है कि तीन साल पूरे होने के जश्न के जरिए इस मंच को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनुपम खेर ने किस नाटक का मंचन किया?
अनुपम खेर ने 'कुछ भी हो सकता है' नामक नाटक का मंचन किया।
नीता अंबानी का सांस्कृतिक केंद्र की तीसरी वर्षगांठ पर क्या संदेश था?
नीता अंबानी ने संख्या तीन को शुभ बताया और इसे भारतीय संस्कृति से जोड़ा।
यह कार्यक्रम कब हुआ?
यह कार्यक्रम 3 अप्रैल को मुंबई में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में अन्य कौन शामिल थे?
इस कार्यक्रम में कई अन्य कलाकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले