23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनईआईएएच में डायरेक्टर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनईआईएएच में डायरेक्टर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 अप्रैल

सारांश

उत्तर पूर्वी आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच) ने डायरेक्टर के पद के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।

मुख्य बातें

डायरेक्टर के पद के लिए वैकेंसी जारी अंतिम आवेदन तिथि 6 अप्रैल आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन सैलरी: 1,44,200 से 2,18,200 रुपए कार्यकाल: 5 वर्ष

नई दिल्ली, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की खोज में लगे व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन काम कर रहे एक स्वायत्त निकाय, उत्तर पूर्वी आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच), शिलांग ने डायरेक्टर के पद के लिए वैकेंसी जारी की है।

डायरेक्टर पद के लिए आवेदन प्रक्रिया अब ऑफलाइन मोड में शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि ६ अप्रैल निर्धारित की गई है। इस प्रकार, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करने की योजना बना सकते हैं और समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

जो उम्मीदवार एनईआईएएच द्वारा जारी की गई वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास आयुर्वेद में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए, जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, १९७० के तहत मान्यता प्राप्त हो, या फिर होम्योपैथी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए, जो होम्योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम, १९७३ के अंतर्गत मान्यता प्राप्त हो। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अन्य आवश्यक योग्यताएँ भी पूरी करनी होंगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 58 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना ६ अप्रैल के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का वेतन वेतन मैट्रिक्स स्तर १४ के अंतर्गत 1,44,200 से 2,18,200 रुपए प्रति माह होगा। इसके साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

जो उम्मीदवार डायरेक्टर के पद पर चयनित होंगे, उनका कार्यकाल ५ वर्ष का होगा या मूल संगठन में सेवानिवृत्ति की तिथि तक या सरकार द्वारा निर्धारित तिथि तक, जो भी पहले आएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरें। मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को श्री अब्दुल सादिक खान, अवर सचिव (आयुर्वेद), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, आयुष भवन बी-ब्लॉक, जीपीओ परिसर, आईएनए, नई दिल्ली-११००२३ के पते पर भेज दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डायरेक्टर के पद के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन के लिए आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित पते पर भेजें।
इस पद के लिए अंतिम तिथि क्या है?
डायरेक्टर के पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
चयनित उम्मीदवारों का वेतन क्या होगा?
चयनित उम्मीदवारों का वेतन 1,44,200 से 2,18,200 रुपए प्रति माह होगा।
आवेदन के लिए आयु सीमा क्या है?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिए।
इस पद के लिए योग्यताएँ क्या हैं?
उम्मीदवार के पास आयुर्वेद या होम्योपैथी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले