12 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आयुष मंत्रालय में डायरेक्टर पद के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 20 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आयुष मंत्रालय में डायरेक्टर पद के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 20 अप्रैल

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? आयुष मंत्रालय ने पासीघाट में डायरेक्टर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 20 अप्रैल है, जल्दी करें!

मुख्य बातें

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल पद: डायरेक्टर स्थान: पासीघाट, आयुष मंत्रालय आयु सीमा: 56 वर्ष सैलरी: 1,23,100 से 2,14,100 रुपए प्रति माह

नई दिल्ली, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन कार्यरत स्वायत्त निकाय, नॉर्थ इस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड फोल्क मेडिसिन रिसर्च (एनईआईएएफएमआर), पासीघाट ने डायरेक्टर के एक पद के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनईआईएएफएमआर ने इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस बार में विचार कर सकते हैं और निश्चित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में जैसे कि आयुर्वेद, पब्लिक हेल्थ, हेल्थ मैनेजमेंट, एथनो बॉटनी, सोशल एंथ्रोपोलॉजी, बायोलॉजिकल साइंसेज, फॉरेस्ट्री, या इन्वार्मेंटल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अन्य निर्धारित योग्यताएं भी आवश्यक हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जो कि 20 अप्रैल के संदर्भ में गणना की जाएगी। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पे लेवल 13 के अनुसार 1,23,100 से 2,14,100 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर उसमें मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज़ और फोटो को आवेदन के साथ संलग्न करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म को श्री अब्दुल सादिक खान, अवर सचिव (आयुर्वेद), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली-110023 पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो आयुर्वेद और स्वास्थ्य प्रबंधन में करियर बनाना चाहते हैं।
RashtraPress
12 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।
क्या इस पद के लिए आयु सीमा है?
हां, आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पे लेवल 13 के अनुसार 1,23,100 से 2,14,100 रुपए प्रति माह होगी।
किस क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए?
आवेदकों के पास आयुर्वेद, पब्लिक हेल्थ, या स्वास्थ्य प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले