11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

यूपीएससी में एंथ्रोपोलॉजिस्ट के लिए भर्ती, जल्दी करें आवेदन!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यूपीएससी में एंथ्रोपोलॉजिस्ट के लिए भर्ती, जल्दी करें आवेदन!

सारांश

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एंथ्रोपोलॉजिस्ट के दो पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें।

मुख्य बातें

आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल पदों की संख्या: 2 वेतन: 56,100 से 1,77,500 रुपए प्रति माह उम्र सीमा: 35 वर्ष आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के लिए एंथ्रोपोलॉजिस्ट (मानवविज्ञानी) के दो पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

इन दो पदों में एक मानवविज्ञानी (सांस्कृतिक मानवविज्ञान विभाग) - (ओबीसी) और एक मानवविज्ञानी (भौतिक मानवविज्ञान विभाग) - (यूआर) का पद सम्मिलित है।

आयोग द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। ऐसे में जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी की तैयारी है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मानवशास्त्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है, जिसमें अंतिम वर्ष की परीक्षा में 50% से अधिक प्रश्न सांस्कृतिक मानवविज्ञान से संबंधित होने चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कम से कम तीन वर्षों का शोध अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्राप्त होगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 56,100 से 1,77,500 रुपए का वेतन मिलेगा।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपए है। जबकि महिलाओं/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो योग्य उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करती है। यह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान में रखते हुए, समय सीमा से पहले आवेदन करना सुनिश्चित करें।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपीएससी एंथ्रोपोलॉजिस्ट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को मानवशास्त्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
आवेदन शुल्क क्या है?
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले