2 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में 30 ग्रेजुएट/डिप्लोमा इंजीनियरों की भर्ती, अंतिम तिथि 25 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में 30 ग्रेजुएट/डिप्लोमा इंजीनियरों की भर्ती, अंतिम तिथि 25 अप्रैल

सारांश

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ने 30 ग्रेजुएट/डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियरों की भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जानें आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक योग्यताएँ।

मुख्य बातें

30 पदों पर भर्ती की जा रही है।
25 अप्रैल तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
प्रारंभिक सैलरी 36,000 से 39,338 रुपए होगी।

भोपाल, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ने कार्यकाल के आधार पर ग्रेजुएट/डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल) के लिए कुल 30 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (बीई/बीटेक/बीएससी) या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के लिए गोला-बारूद और विस्फोटक पदार्थों के निर्माण/संचालन में अप्रेंटिसशिप का अनुभव होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 25 अप्रैल के अनुसार होगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन डिग्री/डिप्लोमा में प्राप्त अंक, व्यक्तिगत बातचीत/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 36,000 से 39,338 रुपए की प्रारंभिक सैलरी मिलेगी, साथ ही अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर, एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारियाँ भरें और मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर 'मुख्य महाप्रबंधक, आयुध कारखाना खमरिया, जिला: जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन कोड -482005' पर डाक करें। कैंडिडेट्स अपनी जमा की गई आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश की रक्षा क्षमता को भी मजबूत करेगा।
RashtraPress
2 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और सभी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।
क्या आवेदन की अंतिम तिथि है?
हाँ, आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है।
उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में अंक, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
प्रारंभिक सैलरी कितनी होगी?
चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 36,000 से 39,338 रुपए की सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले