2 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में 350 डीबीडब्ल्यू पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में 350 डीबीडब्ल्यू पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल

सारांश

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ने 350 डेंजर बिल्डिंग वर्कर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जानें, कैसे करें आवेदन और क्या हैं अपेक्षित योग्यता।

मुख्य बातें

350 डीबीडब्ल्यू पदों की भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल योग्यता: राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र उम्र सीमा: 18 से 40 वर्ष सैलरी: 19,900 रुपए

भोपाल, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ने डेंजर बिल्डिंग वर्कर (डीबीडब्ल्यू) के लिए कुल 350 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 4 अप्रैल को जारी किया गया था और आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र और एनसीवीटी एनएसी केमिकल प्लांट में अटेंडेंट ऑपरेटर या अन्य संबंधित ट्रेड में योग्यता होनी चाहिए। आयुध कारखानों के एसीओपी ट्रेड अप्रेंटिसों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 25 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन एनसीटीवीटी (एनएसी) और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट में प्राप्त अंक के आधार पर किया जाएगा। चुने गए कैंडिडेट्स को 19,900 रुपए प्रति महीने सैलरी मिलेगी, इसके साथ अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी जानकारियों को भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन पत्र को 'मुख्य महाप्रबंधक, आयुध कारखाना खमारिया, जिला: जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन कोड -482005' पर भेज दें। आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित और जानकारी के लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को देखना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त करती है। इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो उनके लिए एक सुनहरा मौका है।
RashtraPress
2 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा और एप्लीकेशन फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा।
डीबीडब्ल्यू पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है।
क्या आयु सीमा है इस भर्ती में?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य अभ्यर्थियों का चयन एनसीटीवीटी (एनएसी) और ट्रेड टेस्ट में प्राप्त अंक के आधार पर किया जाएगा।
चुने गए कैंडिडेट्स को कितनी सैलरी मिलेगी?
चुने गए कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 19,900 रुपए की सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले