6 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईसीएआर-एनबीपीजीआर में फील्ड असिस्टेंट सहित 2 पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 19 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईसीएआर-एनबीपीजीआर में फील्ड असिस्टेंट सहित 2 पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 19 अप्रैल

सारांश

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में नौकरी का एक सुनहरा अवसर, जहां फील्ड असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जानें कैसे करें आवेदन और क्या हैं आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएँ।

मुख्य बातें

आईसीएआर-एनबीपीजीआर में 2 पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
फील्ड असिस्टेंट और यंग प्रोफेशनल-I के लिए आवेदन करें।
अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल है।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन इंटरव्यू शामिल है।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) - राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक उत्तम अवसर प्रस्तुत हुआ है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) - नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीपीजीआर), नई दिल्ली ने फील्ड असिस्टेंट सहित कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईसीएआर-एनबीपीजीआर द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

आईसीएआर-एनबीपीजीआर ने जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें यंग प्रोफेशनल-I और फील्ड असिस्टेंट के 1-1 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में कृषि एवं संबद्ध विज्ञान/बागवानी/वानिकी/कृषि वानिकी या किसी अन्य विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 25,000 से 30,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईसीएआर - एनबीपीजीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि कृषि अनुसंधान में योगदान करने का मौका भी देती है।
RashtraPress
6 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईसीएआर-एनबीपीजीआर में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
आईसीएआर-एनबीपीजीआर में कुल 2 पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें फील्ड असिस्टेंट और यंग प्रोफेशनल-I शामिल हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
क्या आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?
हाँ, आवेदन ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले