6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईसीएआर-एनबीपीजीआर में नौकरी का सुनहरा अवसर: फील्ड असिस्टेंट सहित 2 पदों के लिए आवेदन करें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईसीएआर-एनबीपीजीआर में नौकरी का सुनहरा अवसर: फील्ड असिस्टेंट सहित 2 पदों के लिए आवेदन करें

सारांश

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) - एनबीपीजीआर में फील्ड असिस्टेंट और यंग प्रोफेशनल-I के 2 पदों पर आवेदन करने का सुनहरा मौका! आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।

मुख्य बातें

आईसीएआर-एनबीपीजीआर में भर्ती के लिए आवेदन करें।
फील्ड असिस्टेंट और यंग प्रोफेशनल-I के लिए कुल 2 पद हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
आवेदकों की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के बीच है।
सैलरी 25,000 से 30,000 रुपए प्रति माह होगी।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) - राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर) में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अद्भुत अवसर उपलब्ध है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) - नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीपीजीआर), नई दिल्ली ने फील्ड असिस्टेंट सहित कुल 2 पदों के लिए भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईसीएआर-एनबीपीजीआर द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जमा करने की सलाह दी जाती है।

आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीपीजीआर) ने जिन 2 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें यंग प्रोफेशनल-I और फील्ड असिस्टेंट के 1-1 पद शामिल हैं। आवेदन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार कृषि एवं संबंधित विज्ञान/ बागवानी/ वानिकी/ कृषि वानिकी या किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 25,000 से 30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईसीएआर - एनबीपीजीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल व्यक्तिगत विकास में मदद करेगा बल्कि देश की कृषि प्रणाली को भी सुदृढ़ करेगा।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईसीएआर-एनबीपीजीआर में कौन-कौन से पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है?
आईसीएआर-एनबीपीजीआर में फील्ड असिस्टेंट और यंग प्रोफेशनल-I के लिए आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
क्या उम्र सीमा है पात्रता के लिए?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले