एनआईटी कालीकट में रिसर्च असिस्टेंट के लिए आवेदन करने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन
सारांश
मुख्य बातें
तिरुवनंतपुरम, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए एक अनूठा अवसर सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी - कालीकट) ने रिसर्च असिस्टेंट के लिए कुल 2 पदों पर नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक सूचना जारी की है।
एनआईटी - कालीकट की तरफ से पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन (ईमेल के माध्यम से) करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल रखी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीआर्किटेक्चर/बीटेक (सिविल)/समकक्ष के साथ एमप्लान/एमआर्किटेक्चर/समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, जिसमें सभी आवश्यक योग्यताओं में न्यूनतम प्रथम श्रेणी होनी चाहिए। इसके साथ ही, जीआईएस और रेटनोट सेंसिंग, सांख्यिकीय विश्लेषण, वैज्ञानिक लेखन और अनुसंधान योग्यता वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और हाइब्रिड इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को 37,000 रुपए प्रति माह की सैलरी मिलेगी। इंटरव्यू 27 अप्रैल को निर्धारित केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय पर केंद्र पर पहुंचने के साथ-साथ सभी आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआईटी - कालीकट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक करें और नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज दें। अंत में, आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।