17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईआईआईटी इलाहाबाद में रिसर्च फेलो पदों के लिए आवेदन करें, सुनहरा अवसर!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआईआईटी इलाहाबाद में रिसर्च फेलो पदों के लिए आवेदन करें, सुनहरा अवसर!

सारांश

आईआईआईटी इलाहाबाद ने रिसर्च फेलो के दो पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 9 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह अवसर न चूकें!

मुख्य बातें

आईआईआईटी इलाहाबाद में रिसर्च फेलो की भर्ती के लिए आवेदन करें।
अंतिम तिथि 9 अप्रैल है।
जूनियर और सीनियर रिसर्च फेलो के दो पद उपलब्ध हैं।
60% अंक के साथ बीई/बीटेक और सीनियर पद के लिए गेट पास होना आवश्यक।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।

लखनऊ, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) में नौकरी पाने की ख्वाहिश रखने वाले व्यक्तियों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। आईआईआईटी इलाहाबाद ने रिसर्च फेलो के लिए 2 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईआईआईटी की ओर से घोषित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ईमेल के माध्यम से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है।

आईआईटी ने जिन दो पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें जूनियर रिसर्च फेलो और सीनियर रिसर्च फेलो के 1-1 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा, सीनियर रिसर्च फेलो पद के लिए कैंडिडेट के पास एमई/एमटेक की डिग्री के साथ गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता और आवश्यक अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी पद के अनुसार 37,000 से 42,000 रुपए प्रति महीने होगी। इंटरव्यू का आयोजन 16 अप्रैल को किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद, अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से अपने रिज्यूम (सीवी) के साथ सभी संबंधित दस्तावेज़ मेल करें।

अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, आदि से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना की जांच करने की सलाह दी जाती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अपने कौशल को विकसित करने का मौका भी प्रदान करता है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआईआईटी इलाहाबाद में रिसर्च फेलो के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए, आपको आईआईआईटी इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ अपनी जानकारी भेजनी होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है।
इस पद के लिए कौन-कौन सी योग्यताएँ आवश्यक हैं?
बीई/बीटेक की डिग्री 60% अंकों के साथ और सीनियर रिसर्च फेलो के लिए एमई/एमटेक की डिग्री और गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।
इंटरव्यू कब आयोजित किया जाएगा?
इंटरव्यू 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले