18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नाईपर भर्ती अधिसूचना: जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नाईपर भर्ती अधिसूचना: जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

सारांश

गांधीनगर से आई एक महत्वपूर्ण खबर के अनुसार, नाईपर-अहमदाबाद ने जूनियर रिसर्च फेलो के लिए भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अंतिम तिथि जल्द ही आने वाली है। जानें पूरी जानकारी यहाँ।

मुख्य बातें

पद: जूनियर रिसर्च फेलो पदों की संख्या: 2 आवेदन की शुरुआत: 7 अप्रैल अंतिम तिथि: 22 अप्रैल वेतन: 23,213 से 31,000 रुपए

गांधीनगर, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर-अहमदाबाद) ने जूनियर रिसर्च फेलो के लिए कुल 2 पदों पर भर्ती हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नाईपर द्वारा जारी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से प्रारम्भ हुई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (जैसे बायोटेक्नोलॉजी या संबंधित विषय में एमएससी/एमफार्मा/एमटेक) होनी चाहिए। साथ ही, कैंडिडेट्स के पास अन्य आवश्यक योग्यताओं, कौशल और अनुभव होना अनिवार्य है। प्रतिरक्षा विज्ञान, कोशिका संवर्धन, सूक्ष्म जीव विज्ञान आदि में अनुभव और ज्ञान वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग प्रक्रिया/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को 23,213 से 31,000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले नाईपर-अहमदाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारी भरें और मांगे गए दस्तावेजों को सही आकार में अपलोड करें। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म की जांच करके सबमिट करें। अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए नाईपर द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

चयन प्रक्रिया में मेरिट और अनुभव पर ध्यान दिया जाएगा।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है।
क्या आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?
हाँ, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा सकती है।
क्या योग्यताएँ आवश्यक हैं?
उम्मीदवारों को न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया के लिए क्या मानदंड हैं?
चयन मेरिट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
चयनित कैंडिडेट्स को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 23,213 से 31,000 रुपए के बीच सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले