12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनएआरएल में 15 पदों के लिए भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलो भी शामिल, अंतिम तिथि 27 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनएआरएल में 15 पदों के लिए भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलो भी शामिल, अंतिम तिथि 27 अप्रैल

सारांश

नेशनल एटमॉस्फेरिक रिसर्च लेबोरेटरी (एनएआरएल) ने 15 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर विशेष रूप से साइंटिस्ट/इंजीनियर और जूनियर रिसर्च फेलो के लिए है।

मुख्य बातें

15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
योग्यता में पीएचडी, एमएससी, बीई/बीटेक शामिल हैं।
आयु सीमा 28 से 35 वर्ष है।
सैलरी 37,000 से 2,08,700 रुपए प्रति महीने होगी।

नई दिल्ली, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नेशनल एटमॉस्फेरिक रिसर्च लेबोरेटरी (एनएआरएल) में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक विशेष अवसर आया है। राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (एनएआरएल) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर समेत कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनएआरएल द्वारा निर्धारित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

एनएआरएल ने जिन 15 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ का 1, साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ का 1 और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के 13 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एसडी-पीएचडी, एमएससी/एमएस; एससी-बीई/बीटेक (ईसीई) के साथ एमई/एमटेक; जेआरएफ-पीजी या संबंधित इंजीनियरिंग पीजी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास वैध सीएसआईआर-यूजीसी नेट/गेट/जेएएम/जेईएसटी की डिग्री होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 28 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 27 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, और चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 37,000 से 2,08,700 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले नेशनल एटमॉस्फेरिक रिसर्च लेबोरेटरी (एनएआरएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी जानकारियों को दर्ज करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। अंत में फॉर्म की सभी जानकारी चेक कर उसे सबमिट कर दें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकालना न भूलें।

संपादकीय दृष्टिकोण

और नई भर्तियां इस दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनएआरएल में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको एनएआरएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए आयु सीमा क्या है?
आवेदकों की अधिकतम आयु 28 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कार्य के चयन के लिए क्या प्रक्रिया है?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
इन पदों के लिए वेतन कितना होगा?
चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 37,000 से 2,08,700 रुपए प्रति महीने होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले