डिफेंस सेक्टर में 8 नई नौकरियों का मौका, रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डिफेंस सेक्टर में 8 नई नौकरियों का मौका, रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन शुरू

सारांश

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो के लिए 8 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवारों को 24 मार्च तक आवेदन करना होगा।

मुख्य बातें

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन में 8 पदों की भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च है।
उम्र की सीमा 28 से 35 वर्ष ।
वेतन 37,000 से 67,000 रुपए प्रति माह।
चयन प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू पर आधारित।

नई दिल्ली, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला एरोनॉमिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीएल), बेंगलुरु ने रिसर्च एसोसिएट (आरए) और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के लिए कुल 8 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

एडीएल द्वारा जारी किए गए 8 पदों में रिसर्च एसोसिएट (आरए) के अंतर्गत एयरो/मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एयरो/इलेक्ट्रॉनिक्स/मटेरियल इंजीनियरिंग का 1-1 पद, जबकि जूनियर रिसर्च फेलो में एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के 3 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग का 1-1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से ऑफलाइन माध्यम में शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार इंजीनियरिंग विषयों में पीएचडी या एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसका आयोजन संबंधित पद के अनुसार 7 से 9 अप्रैल तक एडीई, डीआरडीओ, रमन गेट, सुरंजनदास रोड, न्यू थिप्पासंद्रा पोस्ट, बेंगलुरु - 560075 पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 37,000 से 67,000 रुपए प्रति महीने वेतन मिलेगा।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरें। आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें। अंत में दिए गए ऑफिशियल मेल पर फॉर्म को एकल पीडीएफ फाइल में भेज दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च है।
इन पदों के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 से 35 वर्ष के बीच है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
नहीं, आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले