डीआरडीओ टीबीआरएल में 2026 भर्ती: रिसर्च एसोसिएट और अन्य 14 पदों पर चयन बिना परीक्षा

Click to start listening
डीआरडीओ टीबीआरएल में 2026 भर्ती: रिसर्च एसोसिएट और अन्य 14 पदों पर चयन बिना परीक्षा

सारांश

डीआरडीओ की टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी ने 14 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। चयन प्रक्रिया में कोई परीक्षा नहीं होगी, केवल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Key Takeaways

  • डीआरडीओ टीबीआरएल में 14 पदों पर भर्ती की घोषणा।
  • कोई परीक्षा नहीं, केवल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
  • वेतनमान 37,000 से 67,000 रुपए प्रति माह।
  • वॉक-इन-इंटरव्यू 21 से 29 अप्रैल तक।
  • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता: बीई/बीटेक/एमई/एमटेक या पीएचडी।

चंडीगढ़, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला, टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) ने रिसर्च एसोसिएट सहित कुल 14 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

इन 14 पदों में शामिल हैं: जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) - मैकेनिकल इंजीनियरिंग, जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) - फिजिक्स, जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) - इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग, और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 2-2 पद; रिसर्च एसोसिएट (आरए) - धातु विज्ञान और पदार्थ इंजीनियरिंग तथा रिसर्च एसोसिएट (आरए) - फिजिक्स के लिए 1-1 पद; और कंप्यूटर साइंस के लिए 4 जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन पात्रता मानदंडों के अनुसार स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को 37,000 से 67,000 रुपए तक की सैलरी प्रति माह मिलेगी, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही नेट/गेट उत्तीर्ण या पीएचडी की डिग्री भी होनी चाहिए। इसके साथ ही अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी आवश्यक है।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 21 से 29 अप्रैल के बीच टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैब (टीबीआरएल), सेक्टर-30, चंडीगढ़ पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय पर संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

Point of View

इसकी पारदर्शिता और सरलता को दर्शाती है, जो उम्मीदवारों के लिए लाभकारी हो सकती है। इस प्रकार के अवसरों से देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
NationPress
09/04/2026

Frequently Asked Questions

टीबीआरएल में किस प्रकार के पद उपलब्ध हैं?
टीबीआरएल में रिसर्च एसोसिएट, जूनियर रिसर्च फेलो जैसे विभिन्न तकनीकी पद उपलब्ध हैं।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 21 से 29 अप्रैल के बीच होगा।
उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतनमान क्या होगा?
चयनित कैंडिडेट्स को 37,000 से 67,000 रुपए प्रति माह का वेतन मिलेगा।
Nation Press