डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो के पदों के लिए भर्ती का सुनहरा अवसर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो के पदों के लिए भर्ती का सुनहरा अवसर

सारांश

डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के २ पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार २५ मार्च को वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लेकर अपना करियर बना सकते हैं।

मुख्य बातें

डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो के २ पदों पर भर्ती।
इंटरव्यू २५ मार्च को।
योग्यता: बीएससी, बीई/बीटेक या एमई/एमटेक।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल।
स्टाइपेंड: ३७,००० रुपये प्रति माह।

नई दिल्ली, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के तहत काम करने वाली एक प्रमुख प्रयोगशाला, डिफेंस साइंटिफिक इंफॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर (डीईएसआईडीओसी) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के २ पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

डीईएसआईडीओसी में जेआरएफ के लिए रिक्त २ पदों में से एक जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और दूसरा जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का है। इस भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन २५ मार्च को सुबह ९ बजे से डीईएसआईडीओसी, मेटकाफ हाउस, सिविल लाइंस, दिल्ली - ११००५४ पते पर किया जाएगा।

इंटरव्यू में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में बीएससी, बीई/बीटेक या एमई/एमटेक की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा २८ वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ५ वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को ३ वर्ष की आयु में छूट मिलेगी।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू, परीक्षा (उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर), प्रारंभिक जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सफल आवेदकों को हर महीने ३७,००० रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

डीआरडीओ द्वारा जारी भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। होमपेज पर जाकर पद से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके स्क्रीन पर वैकेंसी से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना खुल जाएगी। अधिसूचना को चेक करने के बाद इसे डाउनलोड करना न भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीआरडीओ में जेआरएफ के पद के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी, बीई/बीटेक या एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए।
इंटरव्यू की तिथि कब है?
वॉक-इन इंटरव्यू २५ मार्च को सुबह ९ बजे से होगा।
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू, परीक्षा, प्रारंभिक जांच और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है।
सफल उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
सफल उम्मीदवारों को प्रति माह ३७,००० रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 6 दिन पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले