आरएआरआई में सीनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती का वॉक-इन-इंटरव्यू, जानें पूरी जानकारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आरएआरआई में सीनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती का वॉक-इन-इंटरव्यू, जानें पूरी जानकारी

सारांश

यदि आप सरकारी नौकरी के सपने देख रहे हैं, तो आरएआरआई ने सीनियर रिसर्च फेलो के लिए भर्ती की है। जानें कैसे आप इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्य बातें

रीजनल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट में 5 सीनियर रिसर्च फेलो के पद हैं।
इंटरव्यू में भाग लेने के लिए बीएएमएस की डिग्री आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और वॉक-इन-इंटरव्यू शामिल हैं।
अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष है।
चयनित उम्मीदवारों को 42,000 रुपए प्रति माह का वेतन मिलेगा।

लखनऊ, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत के लाखों युवाओं का सपना है सरकारी नौकरी प्राप्त करना। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए रीजनल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरएआरआई) ने सीनियर रिसर्च फेलो (आयुर्वेद) के लिए कुल 5 पदों पर भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है।

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (आरएआरआई) द्वारा निर्धारित पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, वॉक-इन-इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 42,000 रुपए वेतन दिया जाएगा, इसके साथ ही अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जो उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग लेना चाहते हैं, उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीएएमएस की डिग्री होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास एमडी (आयुर्वेद)/एमएस (आयुर्वेद) की डिग्री होगी, उन्हें वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य आवश्यक पात्रता, कौशल और अनुभव होना अनिवार्य है।

आरएआरआई द्वारा वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 4 अप्रैल को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (आरएआरआई), लखनऊ में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इसलिए, जो उम्मीदवार इसमें शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय पर केंद्र पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाने की सलाह दी जाती है।

भर्ती, योग्यता, आयु सीमा, आदि से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को रीजनल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरएआरआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरएआरआई में सीनियर रिसर्च फेलो के लिए क्या योग्यता है?
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएएमएस की डिग्री होनी चाहिए, और एमडी/एमएस की डिग्री रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।
वॉक-इन-इंटरव्यू कब होगा?
वॉक-इन-इंटरव्यू 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे आरएआरआई, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, वॉक-इन-इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले