आनंद कृषि विश्वविद्यालय में अद्भुत नौकरी का अवसर: यंग प्रोफेशनल्स समेत 9 पदों पर भर्ती, जानें वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आनंद कृषि विश्वविद्यालय में अद्भुत नौकरी का अवसर: यंग प्रोफेशनल्स समेत 9 पदों पर भर्ती, जानें वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि

सारांश

आनंद कृषि विश्वविद्यालय (एएयू) ने यंग प्रोफेशनल्स सहित विभिन्न 9 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने का सुनहरा मौका न चूकें।

मुख्य बातें

आनंद कृषि विश्वविद्यालय में 9 पदों पर भर्ती का अवसर।
योग्यता अनुसार आवेदन की आवश्यकता।
वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन।
प्रतिमाह वेतन 20,000 से 42,000 रुपए।
10 अप्रैल को इंटरव्यू का आयोजन।

गांधीनगर, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। आनंद कृषि विश्वविद्यालय (एएयू) ने यंग प्रोफेशनल्स समेत 9 अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

आनंद कृषि विश्वविद्यालय (एएयू) द्वारा जारी की गई भर्ती में सीनियर रिसर्च फेलो के लिए 2, एग्रीकल्चर असिस्टेंट का 1, कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ (रिसर्च फेलो) के 5 और यंग प्रोफेशनल्स-I का 1 पद शामिल है।

आवेदकों के लिए आवश्यक है कि उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार डिप्लोमा या बीएससी (कृषि), एमएससी (कृषि), बीटेक, बीई, बीटेक (आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन) में ग्रेजुएशन की डिग्री हो। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित योग्यता और आवश्यक अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को पद के अनुसार 20,000 से 42,000 रुपए तक का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एएयू द्वारा वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 10 अप्रैल को सुबह 09.00 बजे 'याज्ञवल्क्य हॉल, अनुसंधान निदेशालय, आनंद कृषि विश्वविद्यालय, आनंद' में किया जाएगा।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर केंद्र पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन फॉर्म लाने की सलाह दी जाती है।

भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आनंद कृषि विश्वविद्यालय (एएयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखना चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें वॉक-इन इंटरव्यू शामिल है।
RashtraPress
20 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 से 45 वर्ष के बीच है, जिसमें आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
कब और कहाँ वॉक-इन इंटरव्यू होगा?
वॉक-इन इंटरव्यू 10 अप्रैल को सुबह 09.00 बजे याज्ञवल्क्य हॉल, अनुसंधान निदेशालय, आनंद कृषि विश्वविद्यालय, आनंद में आयोजित किया जाएगा।
क्या मुझे किसी विशेष तैयारी की आवश्यकता है?
हां, उम्मीदवारों को सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन फॉर्म लाना आवश्यक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 17 घंटे पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले