ईसीआईएल में बिना लिखित परीक्षा के 32 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
सारांश
Key Takeaways
- ईसीआईएल में 32 पदों पर भर्ती का अवसर
- बिना लिखित परीक्षा केवल वॉक-इन इंटरव्यू से चयन
- आवेदन के लिए योग्यताएं: बीई/बीटेक, डिप्लोमा या आईटीआई
- वॉक-इन की तारीख: 9 और 18 अप्रैल
- वेतन: 40,000 से 55,000 रुपये प्रति माह
नई दिल्ली, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) में नौकरी पाने की चाह रखने वालों के लिए एक अद्भुत अवसर आया है। ईसीआईएल ने प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित विभिन्न 32 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना विभिन्न कार्यस्थल/क्षेत्र के अनुसार जारी की है।
ईसीआईएल द्वारा जिन 32 पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन का आयोजन किया जाएगा, उनमें प्रोजेक्ट इंजीनियर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (पीई-सी) के 14, टेक्निकल ऑफिसर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (टीओ-सी) के 08, असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (एपीई-सी) के 03, और सीनियर आर्टिशियन ऑन कॉन्ट्रैक्ट (एसए-सी) के 07 पद शामिल हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक, डिप्लोमा या आईटीआई की डिग्री न्यूनतम 60%25 अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी अनिवार्य है।
कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन, शॉर्टलिस्टिंग, इवैल्यूएशन, फाइनल मेरिट लिस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी पद के अनुसार 40,000 से 55,000 रुपये के बीच प्रतिमाह होगी।
ईसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार वॉक-इन में शामिल होना चाहते हैं, वे ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद वॉक-इन के दिन फॉर्म को आवेदन स्थल पर ले जाएं। ध्यान दें, ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
वॉक-इन का आयोजन जोन/क्षेत्र अनुसार 9 और 18 अप्रैल को निर्धारित स्थल पर सुबह 09:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। ऐसे में वॉक-इन के लिए आने वाले सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय से वेन्यू पर आवेदन फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचे क्योंकि 11:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मुंबई में वॉक-इन 9 अप्रैल को 'सीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, #1207, वीर सावरकर मार्ग, दादर (प्रभादेवी), मुंबई - 400028' पर; नई दिल्ली में वॉक-इन 9 अप्रैल को 'ईसीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, डी-15, डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ए-ब्लॉक, रिंग रोड, नारायणा, नई दिल्ली - 110028'; बेंगलुरु में वॉक-इन 9 अप्रैल को 'ईसीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, #1/1, दूसरी मंजिल, एलआईसी बिल्डिंग, संपिगे रोड, मल्लेश्वरम, बेंगलुरु - 560003' और चेन्नई में वॉक-इन 18 अप्रैल को 'ईसीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, इकोनॉमिस्ट हाउस, एस-15, औद्योगिक एस्टेट, गिंडी, चेन्नई - 600032' पर आयोजित किया जाएगा।