8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नाईपर में जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जानें कैसे करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नाईपर में जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जानें कैसे करें आवेदन

सारांश

राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर) ने जूनियर रिसर्च फेलो के 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवारों को अवसर न गंवाने की सलाह दी जाती है।

मुख्य बातें

2 जूनियर रिसर्च फेलो पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है।
55% अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया में मेरिट और इंटरव्यू शामिल हैं।
सैलरी 23,213 से 31,000 रुपए प्रति माह होगी।

गांधीनगर, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर-अहमदाबाद) ने जूनियर रिसर्च फेलो के लिए कुल 2 पदों पर भर्ती हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नाईपर द्वारा जारी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (बायोटेक्नोलॉजी या संबंधित क्षेत्र में एमएससी/एमफार्मा/एमटेक) होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स को अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव होना भी आवश्यक है। प्रतिरक्षा विज्ञान, कोशिका संवर्धन, सूक्ष्म जीव विज्ञान आदि में अनुभव वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग प्रक्रिया/इंटरव्यू और दस्तावेज़ वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 23,213 से 31,000 रुपए प्रति माह होगी, इसके साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले नाईपर-अहमदाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में भरें और मांगे गए दस्तावेज़ सही साइज में अपलोड करें। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म की जांच कर सबमिट करें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संबंधित पद के लिए नाईपर द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को देखना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो बायोटेक्नोलॉजी और संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। योग्य उम्मीदवारों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को नाईपर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है।
क्या आवश्यक योग्यताएँ हैं?
उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग प्रक्रिया/इंटरव्यू और दस्तावेज़ वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 23,213 से 31,000 रुपए की सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले