19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईआईआईटी इलाहाबाद में रिसर्च फेलो पदों के लिए 9 अप्रैल तक आवेदन करें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआईआईटी इलाहाबाद में रिसर्च फेलो पदों के लिए 9 अप्रैल तक आवेदन करें

सारांश

आईआईआईटी इलाहाबाद ने रिसर्च फेलो के दो पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए जल्दी करें!

मुख्य बातें

आईआईआईटी इलाहाबाद में रिसर्च फेलो के लिए 2 पद हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है।
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
सीनियर रिसर्च फेलो के लिए गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सैलरी 37,000 से 42,000 रुपए प्रति माह होगी।

लखनऊ, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आईआईआईटी इलाहाबाद ने रिसर्च फेलो के लिए दो पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

आईआईआईटी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन और ईमेल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए जूनियर और सीनियर रिसर्च फेलो के लिए 1-1 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। सीनियर रिसर्च फेलो पद के लिए, कैंडिडेट के पास एमई/एमटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ और गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी पद अनुसार 37,000 से 42,000 रुपए प्रति माह होगी। इंटरव्यू का आयोजन 16 अप्रैल को किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से अपना रिज्यूम (सीवी) और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स मेल करें।

भर्ती, योग्यता आदि से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहाँ संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना को देखना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआईआईटी इलाहाबाद में रिसर्च फेलो पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके आवेदन करना होगा।
इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
सीनियर रिसर्च फेलो पद के लिए क्या योग्यताएँ हैं?
उम्मीदवार के पास एमई/एमटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए और उसे गेट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
इन पदों की सैलरी क्या होगी?
चयनित कैंडिडेट की सैलरी 37,000 से 42,000 रुपए प्रति माह होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले