11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर ने मशीनिस्ट समेत 151 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर ने मशीनिस्ट समेत 151 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल

सारांश

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर में मशीनिस्ट सहित 151 पदों पर भर्ती की घोषणा हुई है। योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जानें सभी विवरण।

मुख्य बातें

151 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।
आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क 100 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में ट्रेड टेस्ट शामिल है।
सैलरी 18,000 रुपए प्रति माह होगी।

लखनऊ, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और रोजगार की खोज में लगे व्यक्तियों के लिए एक सुखद समाचार आया है। एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्लूईआईएल) की एक शाखा, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर, ने मशीनिस्ट सहित कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर द्वारा जारी की गई भर्तियों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। इस अवसर का लाभ उठाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

भर्ती के लिए मांगे गए पदों में मशीनिस्ट (एसएस) के 116, एग्जामिनर (इंजीनियरिंग) के 14, मशीनिस्ट के 3, इलेक्ट्रोप्लेटर का 1, हीट ट्रीटमेंट ऑपरेटर के 3, फीटर जनरल के 2, इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन के 8, और वेल्डर के 4 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास एसआरओ के अनुसार, संबंधित ट्रेड में मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10वीं) के साथ-साथ राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (एनटीसी)/राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) होना आवश्यक है, जो एनसीवीटी द्वारा जारी किया गया हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रता भी पूरी करनी होगी।

कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 8 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 100 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और विकलांग व्यक्तियों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एनसीटीवीटी/एनसीवीटी अंक, ट्रेड/प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करें। इसके बाद आवेदन पत्र को एक लिफाफे में डालकर उस पर पोस्ट का नाम लिखें: 'द चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर, कालपी रोड, कानपुर, उत्तर प्रदेश, पिन नंबर - 208009' पर भेजें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर में कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर में कुल 151 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और विकलांग व्यक्तियों के लिए छूट है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, ट्रेड/प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी।
चयनित कैंडिडेट्स को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित कैंडिडेट्स को 18,000 रुपए प्रति माह की सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले