11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

साउथ सेंट्रल रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
साउथ सेंट्रल रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल

सारांश

यदि आप रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं, तो साउथ सेंट्रल रेलवे ने 2801 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी। जल्दी करें, यह अवसर न चूकें!

मुख्य बातें

2801 पदों पर भर्ती का अवसर आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू उम्र सीमा: 15 से 24 वर्ष केवल मेरिट आधार पर चयन

नई दिल्ली, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप रेलवे में नौकरी पाकर अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अद्भुत मौका आया है। साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) के रेलवे भर्ती सेल, सिकंदराबाद ने अप्रेंटिस के लिए 2801 पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी की घोषणा की है।

एससीआर द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे निश्चित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

एससीआर द्वारा मांगे गए पदों में एसी मैकेनिक के 251, बढ़ई के 22, सीओपीए के 181, डीजल मैकेनिक के 105, इलेक्ट्रीशियन के 1258, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 88, फिटर के 539, औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स के 33, मशीनिस्ट के 54, एमएमटीएम के 24, मोटर मैकेनिक के 12, पेंटर के 32 और वेल्डर के 202 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि वे मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट और कैंडिडेट एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 11 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

एससीआर की ओर से योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के, केवल मेरिट आधार, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

आवेदकों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अनारक्षित/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिला/ट्रांसजेंडर और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। होमपेज पर जाकर जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी मांगी गई जानकारियाँ फॉर्म में भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म चेक करें और सबमिट कर दें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन फ़ॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो इस प्रक्रिया को और भी सुलभ बनाती है। सभी योग्य उम्मीदवारों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है।
कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
साउथ सेंट्रल रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जा रही है।
क्या आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है?
हाँ, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क क्या है?
अनारक्षित/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
उम्र की क्या सीमा है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले