झारखंड: पलामू में युवक ने ममेरी बहन की हत्या की, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Click to start listening
झारखंड: पलामू में युवक ने ममेरी बहन की हत्या की, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

सारांश

एक युवक ने प्रेम प्रसंग के विवाद में अपनी ममेरी बहन की हत्या कर दी और खुदकुशी कर ली। यह घटना पलामू जिले में हुई। जानिए इस दिल दहला देने वाली घटना की पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • पलामू में रिश्तों की हत्या: एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की हत्या की।
  • प्रेम प्रसंग का विवाद: इस वारदात का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
  • पुलिस की कार्रवाई: हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त की गई।
  • परिवार में कोहराम: एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से मातम।
  • आत्महत्या की घटना: आरोपी ने खुदकुशी कर ली।

मेदिनीनगर, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पलामू जिले में रिश्तों को चकनाचूर कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया इलाके में एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और कुछ ही घंटों बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। बताया गया है कि बिट्टू कुमार सिंह और उसकी ममेरी बहन खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। खुशबू अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर बिट्टू ने घर में रखी कुल्हाड़ी से खुशबू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी बिट्टू यह कहते हुए घर से भाग गया कि वह भी जान देने जा रहा है। सोमवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव पास के रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना प्रभारी लालजी का कहना है कि यह मामला आपसी प्रेम प्रसंग में हुए विवाद का प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह स्पष्ट है कि भाई ने बहन की हत्या की और फिर ग्लानि या डर वश आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीरी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के जरिए घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Point of View

NationPress
21/04/2026

Frequently Asked Questions

यह घटना कब हुई?
यह घटना 13 अप्रैल को हुई।
आरोपी युवक का नाम क्या है?
आरोपी युवक का नाम बिट्टू कुमार सिंह है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त किया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना का कारण क्या है?
घटना का कारण प्रेम प्रसंग का विवाद बताया जा रहा है।
क्या आरोपी ने आत्महत्या की?
हाँ, आरोपी ने घटना के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
Nation Press