11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पटना हाईकोर्ट में जिला न्यायाधीश बनने का सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पटना हाईकोर्ट में जिला न्यायाधीश बनने का सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू

सारांश

पटना हाईकोर्ट ने जिला न्यायाधीश के 8 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। जानें पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी!

मुख्य बातें

जिला न्यायाधीश के लिए 8 पदों की भर्ती आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 16 अप्रैल से अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित 7 वर्ष का अनुभव आवश्यक आवेदन शुल्क सामान्य के लिए 1500 रुपए और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 750 रुपए

पटना, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हाईकोर्ट में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत किया गया है। पटना हाईकोर्ट ने जिला न्यायाधीश (डिस्टिक जज) के 8 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

जिला न्यायाधीश के लिए जिन 8 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, उनमें 3 पद बार परीक्षा-2026 से सीधे उत्तीर्ण, 4 पद बार परीक्षा-2023 से सीधे उत्तीर्ण, और 1 पद बार परीक्षा-2021 से सीधे उत्तीर्ण शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक के सक्रिय होने के बाद समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करें।

पटना हाईकोर्ट द्वारा जारी पदों के लिए 7 वर्ष या उससे अधिक अनुभव वाले अधिवक्ता या न्यायिक अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपए और बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 750 रुपए है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षा (यदि आयोजित की गई हो), लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,44,840 से 1,94,660 रुपए या पूर्व-संशोधित वेतनमान के अनुसार 51,550 से 63,070 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर पद से संबंधित सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और सभी आवश्यक जानकारियाँ फॉर्म में भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज उचित आकार में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिला न्यायाधीश के पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन के लिए पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इन पदों के लिए अंतिम तिथि कब है?
इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है।
क्या उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा है?
हाँ, न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी के लिए 1500 रुपए और बिहार के अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 750 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन स्क्रीनिंग परीक्षा, लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले