क्या पवन सिंह ने छठी मैया से औलाद मांगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पवन सिंह ने छठी मैया से औलाद मांगी?

सारांश

छठ महापर्व के आगाज़ पर पवन सिंह का नया भक्ति गीत 'कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ' रिलीज हुआ है। इस भावुक गीत में पवन सिंह छठी मैया से संतान की कामना करते दिख रहे हैं, जो सुनने वालों को रोने पर मजबूर कर दे रहा है। जानिए इस गीत के बारे में और फैंस की प्रतिक्रिया।

मुख्य बातें

छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है।
पवन सिंह का नया भक्ति गीत रिलीज हुआ।
गीत में भावुकता का तत्व है।
फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
पवन सिंह अब भाजपा में शामिल हैं।

नई दिल्ली, २५ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। शनिवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और भक्त नहाए-खाए के साथ छठ व्रत का संकल्प लेंगे।

इस मौके पर भोजपुरी गायक पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज से छठ के त्योहार को और भी खास बना दिया है। पर्व के पहले दिन ही पवन सिंह ने एक ऐसा भक्ति गीत रिलीज किया है जिसे सुनकर उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं।

पवन सिंह का नया भक्ति गीत 'कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ' आज रिलीज हुआ है। इस गीत में पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ छठी मैया से झोली फैलाकर एक संतान मांगते दिख रहे हैं। गीत को सुनते समय पवन सिंह की आंखों से आंसू बहते रहे हैं। यह गीत सचमुच भावुक करने वाला है, और फैंस भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "यह एकदम दिल को झकझोर देने वाला गीत है.. मुझे रोना आ गया। अरुण बिहारी की लेखनी का जवाब नहीं है और पवन सिंह और प्रियंका की गायकी ने इस गीत में जान डाल दी है।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "पवन सिंह जी की आवाज में जादू है; सुनते ही मन खुश हो जाता है, लेकिन इस गीत ने रुला दिया।"

छठ गीत "कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ" के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं और इसे आवाज दी है पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने। इस गीत में पवन सिंह के साथ वंदना यादव को भी फीचर किया गया है, जिसमें छठ पर्व की तैयारी और घाट की पूजा के दृश्य को खूबसूरती से दिखाया गया है।

बीते शुक्रवार को भी पवन सिंह का छठ पर्व और चुनावी गीत का मिक्स वर्जन 'घाटे चलले मोदी-नीतीश' रिलीज हुआ था, जिसमें पवन सिंह छठी मईया से पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जीत की कामना कर रहे थे। इस गाने में चुनावी रंग और छठ की आस्था दोनों का समावेश किया गया है।

बता दें कि पवन सिंह अब भाजपा का हिस्सा बन चुके हैं। पहले खबरें थीं कि वो चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि वे पार्टी के लिए केवल एक सिपाही की तरह काम करेंगे… चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले उन्होंने निर्दलीय काराकाट से चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भावनाओं को भी छूता है। ऐसे गीत समाज में सकारात्मकता फैलाने का कार्य करते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पवन सिंह का नया गीत कब रिलीज हुआ?
पवन सिंह का नया भक्ति गीत 'कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ' २५ अक्टूबर को रिलीज हुआ।
इस गीत के लिरिक्स किसने लिखे?
इस गीत के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं।
इस गीत में पवन सिंह के साथ कौन है?
इस गीत में प्रियंका सिंह और वंदना यादव भी शामिल हैं।
पवन सिंह ने छठी मैया से क्या मांगा?
पवन सिंह ने छठी मैया से एक संतान की कामना की है।
पवन सिंह अब किस पार्टी का हिस्सा हैं?
पवन सिंह अब भाजपा का हिस्सा बन चुके हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले