3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पुलवामा में आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े मुबाशिर अहमद की संपत्ति कुर्क की गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पुलवामा में आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े मुबाशिर अहमद की संपत्ति कुर्क की गई?

सारांश

पुलवामा में आतंकवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुबाशिर अहमद की संपत्ति अटैच की है, जो एक आतंकवादी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने का संकेत है।

मुख्य बातें

पुलवामा में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज़ हुई है।
मुबाशिर अहमद की संपत्ति को अटैच किया गया है।
पुलिस की जांच अभी चल रही है।
आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कार्रवाई जारी है।
जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल सतर्क हैं।

पुलवामा, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवाद के खिलाफ लगातार महत्वपूर्ण कार्रवाई हो रही है। इसी सिलसिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा के त्राल क्षेत्र में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अचल संपत्ति को अटैच किया है।

पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति मुबाशिर अहमद नामक व्यक्ति की है, जो लंबे समय से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से संचालित आतंकवादी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने, तनाव फैलाने और लोगों को भड़कााने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, मुबाशिर अहमद जम्मू-कश्मीर का निवासी है, लेकिन वह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बैठे आतंकियों के इशारों पर काम करता था। उसका मुख्य कार्य आतंकियों तक हथियार और गोला-बारूद पहुंचाना, स्थानीय नेटवर्क को सक्रिय करना और क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना था।

पुलिस ने बताया कि उसे कई बार संदिग्ध पाया गया और वह स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़ने की कोशिश करता था। ठोस सबूत मिलने के बाद उसकी संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस ने यह भी बताया कि जांच अभी चल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मुबाशिर अहमद किन-किन लोगों के संपर्क में था और उसके नेटवर्क में और कौन शामिल हो सकता है।

जम्मू-कश्मीर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। गैर-कानूनी या आतंकवादी संगठनों से जुड़े व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले, उधमपुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ-तस्करी में संलिप्त एक आदतन आरोपी गुलाम कादर की चल संपत्ति जब्त की थी। पुलिस ने 12 लाख रुपए की एक टाटा वाहन (पंजीकरण संख्या जेके14जे3924) को अटैच किया। यह वाहन गुलाम कादर का बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को जड़ से समाप्त किया जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुबाशिर अहमद कौन है?
मुबाशिर अहमद एक व्यक्ति है जो पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से संचालित आतंकवादी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने उसकी संपत्ति क्यों अटैच की?
पुलिस ने ठोस सबूत मिलने के बाद मुबाशिर की संपत्ति को आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोपों के तहत अटैच किया।
क्या पुलिस की जांच अभी भी चल रही है?
हाँ, पुलिस की जांच अभी भी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मुबाशिर किस-किस के संपर्क में था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले