4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पुणे में दही हंडी उत्सव के दौरान जरूरतमंदों को साइकिलें दी जाएंगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पुणे में दही हंडी उत्सव के दौरान जरूरतमंदों को साइकिलें दी जाएंगी?

सारांश

पुणे में दही हंडी उत्सव का आयोजन हुआ, जहां जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए साइकिलें देने की योजना बनाई गई है। इस विशेष पहल से न सिर्फ उत्सव का माहौल बना, बल्कि स्थानीय समुदाय में एकता और सहयोग की भावना भी बढ़ी। जानिए इस खास आयोजन के बारे में।

मुख्य बातें

दही हंडी उत्सव का आयोजन पुणे में हुआ।
जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिलें दी जाएंगी।
डीसीपी कृषिकेश रावले ने कार्यक्रम में भाग लिया।
गणपति उत्सव के लिए तैयारी चल रही है।
मेट्रो स्टेशन के कारण भीड़ बढ़ने की संभावना है।

पुणे/वसई, 16 अगस्‍त (राष्ट्र प्रेस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के वसई और पुणे में दही हंडी उत्सव का आयोजन किया गया।

इस उत्सव में शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। इससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है। आयोजन स्थल पर जनसैलाब उमड़ रहा है और चारों ओर जय गोविंदा के नारे गूंज रहे हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुणे में एक अनोखी पहल देखने को मिली। जेधे सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन और इंद्राणी बालन फाउंडेशन की ओर से अभिनव बालगोपाल साइकिल दही हंडी का आयोजन किया गया। इस विशेष दही हंडी में 200 साइकिलों की व्यवस्था की गई थी। दही हंडी फोड़ने के बाद 100 साइकिलें अतिदुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को और 100 साइकिलें शहर की मध्यवर्ती बस्तियों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी।

इस कार्यक्रम में डीसीपी कृषिकेश रावले ने भाग लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज dahi handi utsav है और कुछ दिनों में गणपति उत्सव भी आने वाला है। उन्होंने बताया कि गणपति उत्सव के लिए हम एक महीने से तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार गणपति उत्सव पिछले कई वर्षों से बड़ा होगा। पिछले साल लगभग 10 से 12 लाख की भीड़ थी, इस बार यह बढ़ सकती है। इस बार दो मेट्रो स्टेशन बढ़ गए हैं, एक कस्बा और दूसरा मंडई मेट्रो स्टेशन। ये दोनों मेट्रो स्टेशन गणपति दर्शन के स्पॉट के बीच में आ रहे हैं। हमने भी तैयारी की है। जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हम करने वाले हैं, वहां पर बूम बैरियर लगाएंगे, कहीं पर ट्राइपॉड स्टैंड लगाएंगे। एक तरफ से ही लोग जा पाएंगे, क्रॉस-वे से लोग नहीं जा पाएंगे। ट्रैफिक के नियोजन में भी हमने अच्छी योजना बनाई है। कुछ दिनों में हम मंडल के साथ मीटिंग करेंगे और उन्हें इन सभी चीजों की जानकारी देंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का एक प्रयास है बल्कि यह सामुदायिक सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। दही हंडी उत्सव के माध्यम से हमें एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास होता है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दही हंडी उत्सव का महत्व क्या है?
दही हंडी उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रतीक है, जो खुशी और एकता का संदेश देता है।
साइकिलों का वितरण कैसे होगा?
दही हंडी फोड़ने के बाद 100 साइकिलें अतिदुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को और 100 साइकिलें शहर के जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी जाएंगी।
इस वर्ष गणपति उत्सव में क्या विशेष होगा?
इस वर्ष गणपति उत्सव में बड़ी भीड़ की उम्मीद है, और दो नए मेट्रो स्टेशन भी शामिल होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले