16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी शुभ अवसर पर नाराज फूफा बन जाते हैं? : अजय आलोक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी शुभ अवसर पर नाराज फूफा बन जाते हैं? : अजय आलोक

सारांश

राहुल गांधी और भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। क्या राहुल गांधी की टिप्पणियां देश की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं? आइए जानते हैं इस मुद्दे के अंदरूनी पहलुओं को।

मुख्य बातें

राहुल गांधी की टिप्पणियां राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा हैं।
अजय आलोक ने उन्हें नाराज फूफा कहा।
रूस-भारत के रिश्ते मजबूत होते जा रहे हैं।
दुनिया की नजरें पुतिन के दौरे पर हैं।

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के एलओपी को विदेशी डेलिगेशन से मिलने नहीं दिया जाता है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अजय आलोक ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को शुभ अवसर पर नाराज फूफा जैसी बातें करना बंद कर देनी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी को शुभ अवसर पर नाराज फूफा जैसी बातें करना बंद करना चाहिए। वह विदेश जाकर अपने देश की आलोचना का एक भी मौका नहीं छोड़ते। 57 साल की उम्र

अजय आलोक ने कहा कि पूरा देश जानता है कि कौन असुरक्षित महसूस कर रहा है। कांग्रेस पार्टी अपनी इसी भावना के चलते तीन राज्यों में सिमट गई है। कुछ साल पहले तक नेता विपक्ष की कुर्सी भी नहीं थी। क्या वे अपनी भद्द पिटवाना चाहते हैं? जब आवश्यकता होती है, तब नेता विपक्ष और विपक्ष को किसी भी विदेशी डेलिगेशन से मिलाया जाता है। यही प्रोटोकॉल है। जो लोग प्रोटोकॉल को नहीं समझते और कैमरे के सामने बयानबाजी करते हैं, वे देश को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं। इनकी बातें पूरी दुनिया सुन रही है और कहेगी कि भारत में विपक्ष की कद्र नहीं है। राहुल गांधी भारत की साख गिराना चाहते हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि भारत और रूस पारस्परिक और भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। यह दोस्ती परखी हुई है। निश्चित रूप से रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे से भारत में उत्साह का माहौल है। इससे दोस्ती और प्रगाढ़ होगी। इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। दोनों देशों के बीच एक मजबूत रिश्ता है, और पूरी दुनिया देख रही है कि यह रिश्ता कैसे आगे बढ़ता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि राजनीति में बयानबाजी कभी-कभी देश की छवि को प्रभावित कर सकती है। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि विपक्ष अपनी बात कहने के लिए सही मंच का उपयोग करे और देश के हित में काम करे।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एलओपी को विदेशी डेलिगेशन से मिलने नहीं दिया जाता है।
अजय आलोक का क्या जवाब था?
अजय आलोक ने कहा कि राहुल गांधी को शुभ अवसर पर नाराज फूफा की तरह बातें करना बंद करना चाहिए।
पुतिन के दौरे का महत्व क्या है?
पुतिन का दौरा भारत और रूस के संबंधों को और मजबूत करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले