10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी ने खंडवा और उज्जैन में हुए हादसों पर दुख व्यक्त किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी ने खंडवा और उज्जैन में हुए हादसों पर दुख व्यक्त किया?

सारांश

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खंडवा और उज्जैन में हुए दर्दनाक हादसों पर गहरा दुख प्रकट किया है। इन घटनाओं में कई बच्चों की जान गई है। उनके द्वारा शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। जानिए इस घटना के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

कई बच्चों की जान गई राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया घायलों की जल्दी स्वास्थ्य की कामना

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के खंडवा और उज्जैन में विजयदशमी के दिन हुई घटनाओं पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटनाओं में कई लोगों की, जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं, मृत्यु होना बेहद हृदयविदारक है। इस क्षण में, मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों और बच्चों के अभिभावकों के साथ हैं।

उन्होंने आगे लिखा, "मैं हादसों में घायल हुए लोगों की जल्दी स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

सूत्रों के अनुसार, खंडवा में गुरुवार को माता की प्रतिमा विसर्जन के समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार कर रही थी और अचानक इसका संतुलन बिगड़ गया।

मृतकों में शामिल हैं: शर्मिला (16 वर्ष), आरती (18 वर्ष), दिनेश (16 वर्ष), उर्मिला (16 वर्ष), गणेश (16 वर्ष), किरण (14 वर्ष), पातलीबाई (22 वर्ष), रेव सिंह (12 वर्ष), आयुष (10 वर्ष), संगीता (16 वर्ष), और चंदा (8 वर्ष)।

ट्रॉली में करीब 14 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास किया।

वहीं, उज्जैन में इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित नरसिंह घाट पर विसर्जन अनुष्ठान के दौरान देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल नदी में गिर गई। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खंडवा और उज्जैन में क्या हुआ?
खंडवा में माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई, जबकि उज्जैन में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल नदी में गिरी।
राहुल गांधी ने इस पर क्या कहा?
राहुल गांधी ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
इन हादसों में कितने लोगों की मौत हुई?
खंडवा में 11 लोगों की और उज्जैन में 2 बच्चों की मौत हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले