2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राजद विधायक फैसल रहमान की नीतीश कुमार से महत्वपूर्ण मुलाकात, सियासत में हलचल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राजद विधायक फैसल रहमान की नीतीश कुमार से महत्वपूर्ण मुलाकात, सियासत में हलचल

सारांश

बिहार में नई सरकार के गठन की चर्चाओं के बीच राजद विधायक फैसल रहमान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात से राजनीतिक गतिविधियाँ और तेज हो गई हैं। जानें इस मुलाकात की खास बातें और क्षेत्र के विकास के लिए की गई चर्चा के बारे में।

मुख्य बातें

फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण है।
राजद विधायक ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की।
इस मुलाकात से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ी है।

पटना, २ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित होने के बाद उनके दिल्ली जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के चलते नई सरकार के गठन को लेकर राज्य में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसी बीच, गुरुवार को राजद विधायक फैसल रहमान ने नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई है।

ढाका विधानसभा से राजद विधायक फैसल रहमान ने अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुँचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि ढाका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की।

अपने पोस्ट में उन्होंने उल्लेख किया, "इस दौरान क्षेत्र के चौमुखी विकास हेतु सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुझे पूरा विश्वास है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से ढाका के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।"

ज्ञात हो कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में राजद के विधायक फैसल रहमान ने मतदान नहीं किया था और वह अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया था कि उनकी माता की तबीयत खराब थी, जिसके कारण वह दिल्ली में थे। इसके बाद राजद ने अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उल्लेखनीय है कि फैसल रहमान पहले जदयू में थे लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने ढाका से राजद के टिकट पर जीत हासिल की थी। इस बीच, जदयू से उनकी नजदीकियों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि यह नई सरकार के गठन की दिशा में संकेत देती है। विधायक फैसल रहमान की नीतीश कुमार से बातचीत से यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। यह राजद और जदयू के बीच संभावित समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फैसल रहमान ने नीतीश कुमार से किस विषय पर चर्चा की?
फैसल रहमान ने नीतीश कुमार से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विकास योजनाओं पर चर्चा की।
फैसल रहमान ने राज्यसभा चुनाव में क्यों भाग नहीं लिया?
फैसल रहमान ने बताया कि उनकी माता की तबीयत खराब होने के कारण वह दिल्ली में थे और मतदान में अनुपस्थित रहे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले