11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल से 91 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल से 91 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए?

सारांश

राजस्थान में 91 आईपीएस अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। इस कदम से क्या प्रशासन में नई दिशा मिलेगी? यहाँ जानें इस महत्वपूर्ण ट्रांसफर की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

राजस्थान में 91 आईपीएस अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल हुआ।
प्रमुख अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
इस कदम से प्रशासनिक दक्षता में सुधार की संभावना है।

जयपुर, 19 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान में शनिवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य में 91 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई है।

इस सूची में 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश मीणा को महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज से हटाकर जोधपुर रेंज का कमान सौंपा गया है। वहीं, 2003 बैच के हिंगलाजदान को महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर से हटाकर महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रवि दत्त गौड़ को कोटा रेंज से पुलिस मुख्यालय, जयपुर भेजा गया है। गौरव श्रीवास्तव (2004) को मुख्यमंत्री सुरक्षा और मुख्यमंत्री सतर्कता, जयपुर से हटाकर महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त, शरत कविराज (2004) को महानिरीक्षक पुलिस, एस.सी.आर.बी., जयपुर से महानिरीक्षक पुलिस, एस.ओ.जी., जयपुर, ओम प्रकाश (2004) को महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज से पुलिस आयुक्त, जोधपुर और विकास कुमार (2004) को महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज से महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ए.टी.एस.), जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजय पाल लांबा (2005) को महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज से महानिरीक्षक पुलिस, एस.सी.आर.बी., जयपुर, अंशुमन भोमिया (2006) को महानिरीक्षक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, जयपुर से महानिरीक्षक पुलिस, एस.एस.बी., जयपुर, राहुल प्रकाश (2006) को महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज से महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज, हेमन्त कुमार शर्मा (2006) को महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ए.टी.एस.) जयपुर से महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, कैलाश चन्द्र बिश्नोई (2007) को उप महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर विकास प्राधिकरण से महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर और रणधीर सिंह (2007) को उप महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता, राजस्थान, जयपुर से महानिरीक्षक पुलिस, आर्ड बटालियन, जयपुर में भेजा गया है।

इसी प्रकार, डॉ. प्रीति चन्द्रा (2008) को उप महानिरीक्षक पुलिस, प्रशिक्षण, जयपुर से उप महानिरीक्षक पुलिस, आर्ड बटालियन-प्रथम, जयपुर, हरेन्द्र कुमार महावर (2008) को उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जोधपुर से उप महानिरीक्षक पुलिस, एस. एस.बी., जोधपुर, राहुल कोटोकी (2008) को उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर से उप महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर, ओम प्रकाश (2008) को उप महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर से उप महानिरीक्षक पुलिस, आर्ड बटालियन, जयपुर और राजेन्द्र प्रसाद गोयल (2008) को उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उदयपुर से उप महानिरीक्षक पुलिस, कोटा रेंज, कोटा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य आईपीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर और पोस्टिंग हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे कि राज्य में कानून व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके। यह प्रशासनिक फेरबदल न केवल प्रशासनिक स्तर पर, बल्कि जनता के विश्वास को भी मजबूती प्रदान करेगा।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजस्थान में कितने आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं?
राजस्थान में कुल 91 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।
क्या इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक सुधार है?
हाँ, इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है।
कौन से आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं?
राजेश मीणा, रवि दत्त गौड़, गौरव श्रीवास्तव आदि को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले