समय रैना ने 8 मिलियन फॉलोवर्स में से सिर्फ 2 को किया फॉलो, राखी सावंत का नाम है प्रमुख
सारांश
Key Takeaways
- समय रैना ने अपने नए शो से यूट्यूब पर वापसी की है।
- वे केवल राखी सावंत और दीपक कलाल को फॉलो करते हैं।
- उनके शो को 24 घंटों में 2.20 करोड़ व्यूज मिले।
- राखी ने अपने शो में फीस संबंधी कई खुलासे किए।
- समय रैना का शो दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।
मुंबई, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 2025 में हुए 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर यूट्यूब की दुनिया में छा गए हैं।
कॉमेडियन ने अपने नए शो 'स्टिल अलाइव' के साथ जोरदार वापसी की है और अपने डिप्रेशन से लेकर उन सभी लोगों को रोस्ट किया है, जिन्होंने उनके बुरे समय में उन पर निशाना साधा था। नए शो को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉमेडियन को सोशल मीडिया पर 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, लेकिन वे किसे फॉलो करते हैं?
प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना सिर्फ दो लोगों को फॉलो करते हैं, जो हैं राखी सावंत और दीपक कलाल। राखी और दीपक ने एक समय में शादी की थी, लेकिन बाद में उनका अलग होना तय हुआ। यह किसी को नहीं पता था कि क्या यह शादी असली थी या फिर केवल पॉपुलैरिटी पाने के लिए एक पीआर स्टंट। ये दोनों सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब बातों के लिए जाने जाते हैं और समय रैना इन्हीं दोनों कलाकारों को फॉलो करते हैं।
हाल ही में अपने नए शो में भी समय रैना ने राखी सावंत का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दौरान पुलिस ने ऐसे शोज के बारे में पूजा, लेकिन शुक्र है कि उन्होंने मेरा और राखी सावंत का शो नहीं देखा, वरना वे मुझे देश से बाहर कर देते। इस समय पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा था कि आप हमारे देश आकर कॉमेडी शो करें और हम आपका एक भी जोक नहीं काटेंगे, लेकिन मैंने कहा, जो आप काट रहे हैं उसका क्या?
कॉमेडियन के हाल के शो को 24 घंटों में 2.20 करोड़ व्यूज मिले थे, लेकिन जब यह खबर लिखी जा रही थी, तब व्यूज का आंकड़ा 26 मिलियन के करीब पहुँच चुका था।
गौरतलब है कि पिछले साल समय रैना और राखी सावंत का शो काफी लोकप्रिय हुआ था, जिसमें दोनों ने फिल्मों और बॉलीवुड पर खुलकर चर्चा की थी, लेकिन उनकी बातें काफी विवादित थीं। राखी ने गानों में अपनी फीस और 'किंसिंग फीस' को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए थे।