25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुश्किल समय में साथ निभाना ही सच्चे रिश्ते की पहचान है? सुरभि चंदना ने बताया राज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुश्किल समय में साथ निभाना ही सच्चे रिश्ते की पहचान है? सुरभि चंदना ने बताया राज

सारांश

टीवी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री सुरभि चंदना और उनके पति करण शर्मा ने अपने रिश्ते के राज साझा किए हैं। रश्मि देसाई के शो में उन्होंने बताया कि सच्चे रिश्ते की पहचान मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ निभाना है। जानें उनके अनुभव और रिश्ते की गहराई के बारे में।

मुख्य बातें

मुसीबत में साथ निभाना ही सच्चे रिश्ते की पहचान है।
आपसी समझ और भरोसा रिश्ते की नींव होते हैं।
शादी की तैयारियों को खुद संभालना एक खास अनुभव है।
क्रिएटिविटी और फाइनेंशियल समझदारी रिश्ते को मजबूत बनाते हैं।
लग्जरी का मतलब महंगे सामान नहीं, बल्कि यात्रा और अच्छे खाने का आनंद लेना है।

मुंबई, 18 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। टीवी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री सुरभि चंदना और उनके पति करण शर्मा एक आदर्श कपल माने जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत यादों को साझा करके अपने सच्चे और मजबूत रिश्ते का परिचय देते हैं। हाल ही में, सुरभि और करण ने रश्मि देसाई के टॉक शो 'रश्मि के दिल से दिल तक' में अपने जीवन और रिश्ते के बारे में कई अनकही बातें साझा कीं।

इस बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके इस मजबूत रिश्ते का आधार सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि आपसी समझ, भरोसा और मुसीबतों में एक-दूसरे का साथ देना है।

सुरभि ने अपने और करण के रिश्ते की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 13 वर्षों तक डेटिंग करने और एक वर्ष की शादी के बाद भी करण उनके लिए ‘द वन’ ही हैं।

उन्होंने कहा, 'हमारा रिश्ता सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आपसी सहयोग और भरोसा मुख्य तत्व हैं। हमारे रिश्ते की ताकत इस बात में है कि हम हर हाल में एक-दूसरे का साथ देते हैं, चाहे दुनिया कुछ भी कहे। अगर मुश्किल समय में हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो और कौन देगा?'

सुरभि ने अपने पति की मेहनत और उनके निस्वार्थ प्यार के बारे में कहा, 'करण अक्सर मेरे लिए ऑडिशन या पार्टियों के बाहर घंटों इंतजार करते हैं। कभी-कभी यह इंतजार 8 से 9 घंटे तक हो जाता है। इन छोटे-छोटे प्रयासों से ही हमारा रिश्ता दिन पर दिन मजबूत होता जाता है। मुसीबत के समय में साथ निभाना ही सच्चे रिश्ते की पहचान है।'

करण शर्मा ने भी सुरभि के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'सुरभि की सबसे बड़ी खूबी उनकी फाइनेंशियल समझदारी और फ्यूचर प्लानिंग है। वह भावनात्मक रूप से स्थिर हैं। सुरभि का विश्वास मेरे लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा है।'

शादी और वित्तीय मामलों के बारे में भी दोनों ने अपने अनुभव साझा किए। सुरभि ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी की सभी तैयारियां खुद की और इसके लिए किसी इवेंट प्लानर की मदद नहीं ली।

उन्होंने कहा, 'करण ने क्रिएटिविटी दिखाते हुए रोका की तैयारियां संभाली, जबकि मैंने बजट और पैसे का ध्यान रखा। हम दोनों ने मिलकर अपनी शादी की सभी तैयारियों को मैनेज किया, जिससे यह अनुभव मेरे लिए यादगार बन गया।'

इसके अलावा, उन्होंने लग्जरी की अपनी परिभाषा भी साझा की। उनके लिए लग्जरी महंगे कपड़े या गाड़ियां नहीं, बल्कि यात्रा करना और अच्छे खाने का लुत्फ उठाना है।

सुरभि चंदना ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा से 2 मार्च 2024 को शादी की थी। यह शादी राजस्थान के जयपुर स्थित चोमू पैलेस होटल में हुई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

समझ और सहयोग से एक मजबूत बंधन बनाया जा सकता है। उनके अनुभव हमें यह सिखाते हैं कि कठिन समय में एक-दूसरे का साथ निभाना ही सच्चे रिश्ते की पहचान है। इस दृष्टिकोण से, यह कहानी न केवल मनोरंजक है, बल्कि एक प्रेरणा भी देती है।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुरभि चंदना और करण शर्मा की शादी कब हुई थी?
सुरभि चंदना और करण शर्मा की शादी 2 मार्च 2024 को हुई थी।
सुरभि और करण के रिश्ते की ताकत क्या है?
उनके रिश्ते की ताकत आपसी समझ, भरोसा और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देना है।
सुरभि ने अपनी शादी की तैयारियां किस प्रकार की थीं?
सुरभि ने अपनी शादी की सारी तैयारियां खुद की और किसी इवेंट प्लानर की मदद नहीं ली।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले