11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई में कोई सनी देओल बनकर तो कोई 'तोप' लेकर बॉर्डर 2 देखने के लिए पहुंचा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई में कोई सनी देओल बनकर तो कोई 'तोप' लेकर बॉर्डर 2 देखने के लिए पहुंचा?

सारांश

मुंबई में बॉर्डर-2 के रिलीज़ पर सनी देओल के प्रति फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुछ फैंस अभिनेता के लुक में तो कुछ तोप लेकर पहुंचे। जानें इस फिल्म के पहले दिन की खास बातें।

मुख्य बातें

बॉर्डर-2 का रिलीज दर्शकों के लिए एक खास अनुभव है।
फिल्म में सनी देओल का दमदार अभिनय है।
फैंस की दीवानगी ने सिनेमाघरों में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।

मुंबई, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। 1997 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'बॉर्डर' के 24 साल बाद आज 'बॉर्डर-2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन फिल्म को लेकर दर्शकों का अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा क्रेज सनी देओल के लिए दिखाई दे रहा है।

हर कोई फिल्म में उनके किरदार और शानदार डायलॉग्स का दीवाना हो गया है। सनी देओल के प्रति दीवानगी इस कदर है कि सिनेमाघरों में कुछ प्रशंसक अभिनेता के लुक में नजर आए, तो कुछ तोप की प्रतिकृति लेकर फिल्म देखने पहुंचे।

सनी देओल के लुक में दिखे एक प्रशंसक ने आईएएनस से बातचीत में कहा, “मैं सनी देओल का बहुत बड़ा फैन हूं और खास उनके लिए ही फिल्म देखने आया हूं। फिल्म शानदार है और सनी पाजी के डायलॉग ने दिल जीत लिया। उनकी आवाज ही फिल्म की आत्मा है। उनके द्वारा कहे गए डायलॉग ने मुझे अंदर से झंझोड़ दिया। फिल्म 'बॉर्डर' की तरह ही यह भी सुपरहिट होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी।”

एक अन्य प्रशंसक, जो हाथ में तोप लेकर आया था, ने कहा कि सनी देओल की आवाज आज भी उतनी ही दमदार है जितनी 24 साल पहले थी। उन्होंने कहा, “सनी देओल के डायलॉग जैसे 'आवाज कहां तक जाएगी', 'तुम हमें क्या हराओगे' और 'अरे तुम्हारे पाकिस्तान में उतने लोग नहीं हैं, जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं' अद्भुत हैं।” अपने साथ तोप लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे सनी देओल के बड़े फैन हैं और उनका सम्मान करने के लिए तोप लेकर आए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि सनी देओल के प्रति इस दीवानगी का कारण उनकी फिल्मों का प्रभाव और उनके द्वारा निभाए गए किरदारों की गहराई है। बॉर्डर-2 का यह उत्सव दर्शकों के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म अनुभव बन गया है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बॉर्डर-2 कब रिलीज हुई?
बॉर्डर-2 आज, 23 जनवरी को रिलीज हुई है।
फिल्म में किसका अभिनय है?
फिल्म में मुख्य भूमिका सनी देओल ने निभाई है।
फिल्म के प्रति फैंस का कैसा रिस्पॉन्स है?
फिल्म को लेकर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले