30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शाहजहांपुर में पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट के चलते हुआ बवाल?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शाहजहांपुर में पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट के चलते हुआ बवाल?

सारांश

शाहजहांपुर में पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हंगामा हुआ। विशेष समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस ने बल प्रयोग किया। जानें पूरी घटना की जानकारी।

मुख्य बातें

पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट से हुआ विवाद।
विशेष समुदाय के लोगों का प्रदर्शन और हंगामा।
पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया।
आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद शांति व्यवस्था बनी।
जिलाधिकारी का जनता से शांति बनाए रखने का आह्वान।

शाहजहांपुर, 13 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में देर रात हुए हंगामे के बाद हालात काबू में हैं। पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के चलते विशेष समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए और बवाल मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी शांति व्यवस्था बनी हुई है।

दरअसल, शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी। विवाद तब शुरू हुआ जब वह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। पोस्ट के वायरल होने के बाद विशेष समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा और उपद्रव किया। प्रदर्शनकारियों ने सदर बाजार थाने का घेराव किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी इतनी जल्दी भागे कि सड़क पर चप्पल-जूते बिखरे पड़े नजर आए।

लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई, लेकिन काफी समय तक तनाव बना रहा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पूरी घटना के संदर्भ में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ अभद्र पोस्ट किया था। उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि दूसरे समुदाय के लोग आरोपी पर कार्रवाई के बाद चले गए थे। फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।

इस दौरान, जिलाधिकारी ने जनता से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा, "सभी से अपील करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति व्यवस्था को कायम रखने में प्रशासन की मदद करें।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या शाहजहांपुर में स्थिति अब काबू में है?
हाँ, पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।
आरोपी को कब गिरफ्तार किया गया?
पुलिस ने आरोपी युवक को लाठीचार्ज के बाद गिरफ्तार किया।
क्या प्रशासन ने कोई उपाय किए हैं?
हाँ, प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले