शाहनवाज हुसैन का मणिशंकर अय्यर पर तंज: डेड इंडी अलायंस को जिंदा करना चाहते हैं!

Click to start listening
शाहनवाज हुसैन का मणिशंकर अय्यर पर तंज: डेड इंडी अलायंस को जिंदा करना चाहते हैं!

सारांश

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मणिशंकर अय्यर के ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेता बताए जाने पर कटाक्ष किया। उन्होंने सुझाव दिया कि अय्यर खुद लीडर बनें और डेड इंडी अलायंस को पुनर्जीवित करें।

Key Takeaways

  • शाहनवाज हुसैन ने मणिशंकर अय्यर की नेतृत्व क्षमताओं पर सवाल उठाया।
  • इंडिया अलायंस अब खत्म हो चुका है।
  • जेएनयू में हिंसा को लेकर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।
  • तालिबान महिलाओं के खिलाफ अत्याचार जारी रखेगा।
  • कांग्रेस पर पीएम मोदी के बयान ने पार्टी की स्थिति को कमजोर किया।

नई दिल्ली, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक गठबंधन का नेता बताए जाने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर एक मृत इंडी अलायंस को पुनर्जीवित करना चाहते हैं। बेहतर होगा कि वे खुद ही लीडर बन जाएं।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी की तुलना में मणिशंकर अय्यर अधिक सक्षम हैं, क्योंकि वे शिक्षा में उनसे आगे हैं। वे लंबे समय तक आईएफएस रह चुके हैं और संसद में भी उनकी उपस्थिति रही है। कांग्रेस और इंडिया एलायंस को उनकी आवश्यकता है, इसलिए अगर मणिशंकर अय्यर को इंडिया एलायंस का मुखिया बनाया जाए, तो यह एक अच्छा कदम होगा। उनका नाम कोई नहीं ले रहा, इसलिए हमने उनका नाम लिया है। इस पर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस नाम की कोई वास्तविकता अब धरती पर नहीं है। न इसका कोई कार्यालय है और न ही कोई चेयरपर्सन। लोकसभा चुनाव के बाद यह अलायंस खत्म हो चुका है और इसका अंतिम संस्कार हो चुका है। अगर मणिशंकर अय्यर इसे पुनर्जीवित करना चाहते हैं, तो उन्हें खुद लीडर बनना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जेएनयू हिंसा पर कहा कि वहां के वामपंथी छात्र संगठन गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। वे केवल नारे नहीं लगाते, बल्कि मारपीट भी करते हैं। उन्होंने एबीवीपी के सदस्यों पर हमला किया। दिल्ली पुलिस को इस मामले में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के संदर्भ में अफगानिस्तान के नए कानून पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। ये लोग फिर से सत्ता में आ गए हैं। तालिबानी शासन को लेकर लोगों के मन में यह धारणा बन गई है कि वे कभी सही नहीं हो सकते। उन्होंने फतवा जारी किया है कि वे महिलाओं को तब तक मार सकते हैं जब तक उनकी हड्डी न टूटे, इसलिए इन लोगों को इतना मारना चाहिए कि उनकी हड्डी टूट जाए।

एआई समिट को लेकर पीएम मोदी के कांग्रेस पार्टी पर दिए बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में गुस्सा इस बात पर है कि कांग्रेस ने जो हरकत की, उससे देश को शर्मसार होना पड़ा है। यह कांग्रेस पार्टी, जो पहले देश में प्रोपेगैंडा फैलाती थी, इस बार पूरी तरह से बेनकाब हो गई है।

Point of View

जहां भाजपा प्रवक्ता ने मणिशंकर अय्यर की क्षमताओं पर सवाल उठाते हुए इंडिया अलायंस की स्थिति को खारिज किया है। यह एक ऐसी स्थिति है जो कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
NationPress
23/02/2026

Frequently Asked Questions

मणिशंकर अय्यर ने ममता बनर्जी को क्यों लीडर बताया?
मणिशंकर अय्यर ने ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का लीडर बताया है, जबकि भाजपा प्रवक्ता ने इस पर सवाल उठाया है।
इंडिया अलायंस की वर्तमान स्थिति क्या है?
भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, इंडिया अलायंस अब अस्तित्व में नहीं है और यह खत्म हो चुका है।
जेएनयू हिंसा पर शाहनवाज हुसैन का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि वामपंथी छात्र संगठन गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और दिल्ली पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
तालिबान के नए कानून पर भाजपा प्रवक्ता का क्या विचार है?
उन्होंने कहा कि तालिबान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
पीएम मोदी का कांग्रेस पर क्या बयान था?
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हरकतों से देश को शर्मसार होना पड़ा है।
Nation Press