मध्य प्रदेश: श्योपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की जान गई

Click to start listening
मध्य प्रदेश: श्योपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की जान गई

सारांश

मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की जान चली गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जानें इस हादसे की सभी अहम जानकारी।

Key Takeaways

  • मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई।
  • चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
  • सीएम ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
  • 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
  • स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

श्योपुर, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई है। विजयपुर क्षेत्र में घटित इस हादसे में चार महिलाओं की जान चली गई और 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, वीरपुर के घुघस गांव के निवासी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान, विजयपुर क्षेत्र के पास गैस गोदाम के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दुर्घटना में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरोज पत्नी मगन गुर्जर, सुनेना पत्नी कल्ला गुर्जर, सीमा पत्नी कालू गुर्जर और गीता पत्नी घनश्याम गुर्जर के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके कहा कि श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिलाओं के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है और मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस घटना पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं के निधन की ख़बर अत्यंत दुखदायी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माएँ शांति प्राप्त करें और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति मिले। साथ ही, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Point of View

जिसमें कई निर्दोष जीवन प्रभावित हुए हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा त्वरित राहत कार्य की आवश्यकता है, और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए अधिक सतर्कता की आवश्यकता है।
NationPress
22/04/2026

Frequently Asked Questions

इस हादसे में कितनी महिलाओं की जान गई?
इस हादसे में चार महिलाओं की जान चली गई।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए क्या सहायता की घोषणा की?
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
घायलों की संख्या कितनी है?
इस हादसे में 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसा कहाँ हुआ?
यह हादसा मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में हुआ।
इस घटना पर ऊर्जा मंत्री का क्या कहना था?
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसे अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया।
Nation Press