20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए हादसे में 11 मृतकों की पहचान हो गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए हादसे में 11 मृतकों की पहचान हो गई?

सारांश

खंडवा में विजयदशमी के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। 11 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने सहायता का ऐलान किया। जानें इस त्रासदी की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

खंडवा में दर्दनाक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा हुआ।
11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया।
हादसा पुलिया पार करते समय हुआ।
ग्रामीणों ने साहसिकता दिखाते हुए बचाव कार्य किया।

खंडवा, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में विजयदशमी के मौके पर एक भीषण हादसा घटित हुआ। माता की प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक नदी में गिर गई। यह घटना पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव के पास आबना में हुई।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में शर्मिला (16 वर्ष), आरती (18 वर्ष), दिनेश (16 वर्ष), उर्मिला (16 वर्ष), गणेश (16 वर्ष), किरण (14 वर्ष), पातलीबाई (22 वर्ष), रेव सिंह (12 वर्ष), आयुष (10 वर्ष), संगीता (16 वर्ष), और चंदा (8 वर्ष) शामिल हैं।

इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के निकट इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।"

उन्होंने आगे लिखा, "मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों को नजदीकी अस्पताल में उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।"

यह दुखद घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार कर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 14 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे समाज पर गहरा प्रभाव डालते हैं।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसा कब और कहाँ हुआ?
यह हादसा 2 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ।
हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने क्या घोषणा की?
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
हादसे का कारण क्या था?
हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार कर रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ गया।
ग्रामीणों ने कैसे मदद की?
ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले