क्या मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरने से 11 लोगों की जान गई? सीएम ने आर्थिक मदद का ऐलान किया

Click to start listening
क्या मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरने से 11 लोगों की जान गई? सीएम ने आर्थिक मदद का ऐलान किया

सारांश

मध्य प्रदेश के खंडवा में विजयदशमी के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की जान गई। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई, जबकि कई लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। यह घटना ग्रामीणों के लिए एक बड़ा सदमा है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

Key Takeaways

11 लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने भयंकर साहस दिखाया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

खंडवा, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। विजयदशमी के दिन मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक गंभीर दुर्घटना घटित हुई। माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव के पास आबना नदी में गिर गई।

इस भयंकर हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य अभी भी लापता हैं। ग्रामीणों और प्रशासन की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया और पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया को पार कर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 14 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास किया।

खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन की टीम मौके पर उपस्थित है और गोताखोरों की सहायता से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा के कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी करने लगे।

हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।"

Point of View

NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

इस हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य लापता हैं।
मुख्यमंत्री ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।
रेस्क्यू ऑपरेशन कब तक चलेगा?
रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता लोगों को नहीं खोज लिया जाता।
Nation Press