27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शुभांशु की आईएसएस से वापसी सफल होगी? सावन के सोमवार पर परिवार ने की खास पूजा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शुभांशु की आईएसएस से वापसी सफल होगी? सावन के सोमवार पर परिवार ने की खास पूजा

सारांश

लखनऊ में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के परिवार ने सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा की। उन्होंने चंद्रयान मिशन की सफलता पर खुशी व्यक्त की और शुभांशु की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की। यह कहानी एक संघर्ष और आस्था की है।

मुख्य बातें

शुभांशु की वापसी 15 जुलाई को होगी।
सावन के पहले सोमवार को परिवार ने पूजा की।
मिशन की सफलता पर परिवार का गर्व ।
प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग महत्वपूर्ण।
भगवान शिव की कृपा पर परिवार का विश्वास ।

लखनऊ, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के परिवार में चंद्रयान मिशन की सफलता को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है। शुभांशु 15 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से भारत लौटेंगे। उनके पिता शंभु दयाल शुक्ला, मां आशा शुक्ला और बहन शुचि मिश्रा ने इस उपलब्धि पर सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर शुभांशु की सकुशल वापसी की प्रार्थना की।

शंभु दयाल शुक्ला ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "आज सावन का पहला सोमवार था। हमने मंदिर में जाकर भगवान शिव का अभिषेक किया और घर पर भी पूजा की। भोलेनाथ की कृपा से यह मिशन सफल हुआ। हमें पूरा विश्वास है कि उनकी कृपा से शुभांशु सकुशल लौटेंगे।"

उनके पिता ने बताया कि शुभांशु ने मिशन में दिए गए सभी लक्ष्यों को पूरा किया है। उन्होंने गर्व से कहा, "सारे जहां से अच्छा हमारा हिंदुस्तान अब और बेहतर हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। मैं उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं।"

शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने खुशी जताते हुए कहा, "घर में उत्साह का माहौल है। शुभांशु की वापसी की खबर से हम बहुत खुश हैं। मैंने भगवान से उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना की है।"

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "हिंदुस्तान पहले से ही अच्छा है, और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह और बेहतर हुआ है। उनके प्रयासों से यह मिशन सफल हुआ।"

शुभांशु की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, "हम उत्साहित और थोड़े नर्वस भी हैं। यह मिशन का आखिरी और महत्वपूर्ण चरण है। स्प्लैशडाउन के बाद हम राहत महसूस करेंगे।" उन्होंने बताया कि परिवार ने सावन के पहले सोमवार को मंदिर में पूजा की और भगवान को अब तक की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

शुचि ने कहा, "शुभांशु खुश थे कि उन्होंने मिशन के सभी लक्ष्य हासिल किए, लेकिन थोड़े उदास भी थे क्योंकि वे कुछ और समय अंतरिक्ष में बिताना चाहते थे।"

उन्होंने गर्व से कहा, "सारे जहां से अच्छा हमारा हिंदुस्तान है। शुभांशु ने अंतरिक्ष से भारत की एकता और सुंदरता को देखा, जो अपने आप में गर्व की बात है।"

शुचि ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस मिशन को विजन के साथ शुरू किया और शुभांशु को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, "140 करोड़ भारतीयों का समर्थन शुभांशु के साथ है। यह अपने आप में प्रेरणादायक है।" परिवार का विश्वास है कि भगवान शिव की कृपा और देश के समर्थन से शुभांशु की वापसी सफल होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम भारतीयों की उपलब्धियों को सही तरीके से प्रस्तुत करें। शुभांशु की वापसी केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि देश की तकनीकी प्रगति और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। यह समय है जब हम एकजुट होकर अपने देश के लिए गर्व महसूस करें।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभांशु शुक्ला कब लौटेंगे?
शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को आईएसएस से भारत लौटेंगे।
परिवार ने किसकी पूजा की?
परिवार ने सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा की।
मिशन की सफलता पर परिवार का क्या कहना है?
परिवार ने मिशन की सफलता पर खुशी जताई और भगवान शिव से शुभांशु की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले