11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोनू सूद की लेटेस्ट वीडियो से आपको भी प्रेरणा मिलेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोनू सूद की लेटेस्ट वीडियो से आपको भी प्रेरणा मिलेगी?

सारांश

सोनू सूद की नई वीडियो देखने के बाद हर कोई प्रेरित महसूस करेगा। उनकी बातों में गहराई और जोश है, जो किसी भी व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। जानिए, कैसे सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करते हुए एक नई मिसाल पेश की है।

मुख्य बातें

सोनू सूद का प्रेरणादायक संदेश सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता कोविड के दौरान उनकी मदद फिल्मों में उनका योगदान

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद, जिन्होंने फिल्म 'शहीद ए आजम' से बॉलीवुड में कदम रखा था, की फैन फॉलोइंग अब काफी बढ़ गई है। फिल्में करने के साथ ही, वो पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता भी कर रहे हैं। हाल ही में सोनू ने एक प्रेरणादायक वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर हर कोई प्रेरित होगा।

इस वीडियो में, सोनू सोफे पर बैठे हुए हैं और कहते हैं, "तू अपनी खूबियां ढूंढ, खामियां निकालने के लिए तो लोग हैं ना। अगर कदम रखना है तो आगे रख, पीछे खींचने के लिए दुनिया है ना। सपना देखना है तो ऊंचा देख, नीचा दिखाने के लिए तो लोग हैं ना। अपने अंदर जुनून की चिंगारी भड़का, जलने के लिए लोग हैं ना।"

उनकी ये बातें किसी के लिए भी जोश भरने वाली हैं। फैंस भी उनकी बातों की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वो जो कहते हैं कि मैं काफी अकेला हूं और दूसरे वो जो कहते हैं कि मैं अकेला ही काफी हूं।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप आम लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं। ऐसे ही काम करते रहें। भगवान आपको सदा खुश रखे।"

गौरतलब है कि कोविड महामारी से लेकर अब तक, सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। कोविड के दौरान, उन्होंने मरीजों को बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराकर कई जिंदगियों को बचाया।

अब, बाढ़ के बाद भी वह छोटे-छोटे गांवों में जाकर आवश्यक सामान वितरित कर रहे हैं और लोगों के घर बनवाने में मदद कर रहे हैं। यही कारण है कि लोग उन्हें सोशल मीडिया और असली जिंदगी में मसीहा मानते हैं।

काम की बात करें तो, सोनू को आखिरी बार फिल्म 'फतेह' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि उन्होंने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि समाज में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी प्रेरणादायक बातें हमें यह सिखाती हैं कि एक व्यक्ति अकेले भी बदलाव ला सकता है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोनू सूद ने कोविड के दौरान क्या किया?
सोनू सूद ने कोविड के दौरान मरीजों को बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराकर कई जिंदगियों को बचाया।
बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में सोनू सूद ने क्या किया?
सोनू सूद ने बाढ़ के बाद छोटे-छोटे गांवों में जाकर आवश्यक सामान वितरित करने और लोगों के घर बनवाने में मदद की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले