16 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोनू सूद ने पंजाब बाढ़ संकट पर कहा, 'मिट्टी छोड़ने वाले नहीं, साथ मिलकर जीतेंगे जंग'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोनू सूद ने पंजाब बाढ़ संकट पर कहा, 'मिट्टी छोड़ने वाले नहीं, साथ मिलकर जीतेंगे जंग'?

सारांश

पंजाब में आई बाढ़ ने कई गांवों को जलमग्न कर दिया है। अभिनेता सोनू सूद ने एक वीडियो के माध्यम से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है। उन्होंने सभी से मिलकर मदद करने की अपील की है। क्या वे इस संकट से उबरने में सफल होंगे?

मुख्य बातें

सोनू सूद का एकजुटता का संदेश बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति राहत कार्यों में जुटे लोगों की सराहना भविष्य के लिए उम्मीद की किरण समाज के हर वर्ग से मदद की अपील

मुंबई, 16 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने कई गांवों को जलमग्न कर दिया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस संकट के समय में अभिनेता सोनू सूद लगातार पंजाब के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो पोस्ट किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक और प्रेरणादायक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जिक्र किया और लोगों से मदद की गुहार लगाई।

सोनू ने वीडियो में बताया कि बाढ़ग्रस्त गांवों में चारों तरफ पानी ही पानी है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है जैसे समंदर के बीच में घर बने हों। फसलें पानी में डूब गई हैं, लेकिन लोगों का हौसला अभी भी बुलंद है।"

उन्होंने प्रभावित परिवारों की स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि कई घर टूट चुके हैं, बच्चों और बुजुर्गों को इलाज की जरूरत है और बुनियादी सुविधाओं की कमी है। सोनू ने कहा कि यह संकट जल्द खत्म होने वाला नहीं है।

उन्होंने राहत कार्यों में जुटे लोगों की सराहना की और उनसे डटकर मदद जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा, "जब तक इनके घर, फर्नीचर और इलाज की व्यवस्था नहीं हो जाती, हमें रुकना नहीं है। मिलकर हम इस जंग को जीतेंगे।" सोनू ने अपने संदेश में एकजुटता और सहयोग की भावना पर जोर दिया ताकि बाढ़ की त्रासदी से प्रभावित लोग फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

सोनू ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "समय लगेगा, पर वापस नहीं जाएंगे, ये मिट्टी छोड़ने वाले नहीं हैं।"

सोनू सूद का यह प्रयास न केवल लोगों को प्रेरित कर रहा है, बल्कि समाज के हर वर्ग से मदद के लिए आगे आने की अपील भी है। उनकी यह पहल बाढ़ प्रभावितों के लिए एक नई उम्मीद की किरण बन रही है।

पंजाब की मदद के लिए कई सेलेब्स और नामी लोगों ने मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी साबित करता है कि संकट के समय में हमें एकजुट होकर आगे आना चाहिए। यह समय लोगों की सहायता करने का है और सोनू सूद इसके प्रतीक बन गए हैं।
RashtraPress
16 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ितों के लिए क्या कहा?
सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताई और सभी से मदद की अपील की।
क्या सोनू सूद ने वीडियो में क्या बताया?
सोनू सूद ने वीडियो में बाढ़ की स्थिति का जिक्र किया और लोगों का हौसला बढ़ाया।
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में क्या स्थिति है?
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में कई घर टूट चुके हैं और लोगों को बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले