स्पाइस बोर्ड द्वारा एग्जीक्यूटिव सहित 8 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल को वॉक-इन टेस्ट
सारांश
मुख्य बातें
तिरुवनंतपुरम, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय मसाला बोर्ड में कार्यरत होने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पाइस बोर्ड ने विभिन्न क्षेत्रों में एग्जीक्यूटिव सहित कुल 8 पदों पर भर्ती की एक आधिकारिक सूचना जारी की है।
मसाला बोर्ड ने जिन 8 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी घोषित की है, उनमें प्रोजेक्ट फेलो का 1, प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 2, ट्रेनी एनालिस्ट (रसायन विज्ञान) के 2, ट्रेनी एनालिस्ट (सूक्ष्मजीव विज्ञान) का 1, और एग्जीक्यूटिव (नमूना प्राप्ति डेस्क - एसआरडी) के 2 पद शामिल हैं।
स्पाइस बोर्ड द्वारा जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चुनाव वॉक-इन टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके पश्चात चयनित उम्मीदवारों की सैलरी/स्टाइपेंड पद के अनुसार 20,000 से 25,000 रुपए प्रति माह होगी।
वॉक-इन टेस्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोजेक्ट फेलो पद के लिए पादप नेमाटोलॉजी/रेशम उत्पादन/कृषि रसायन/खाद्य और औद्योगिक सूक्ष्मजीव विज्ञान/कृषि रसायन विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन (एमएससी); प्रोजेक्ट असिस्टेंट पद के लिए बीएससी (कृषि/बागवानी) या एमएससी (वनस्पति विज्ञान/सूक्ष्मजीव विज्ञान/रोगविज्ञान/प्राणी विज्ञान); ट्रेनी एनालिस्ट (रसायन विज्ञान) के लिए रसायन विज्ञान में बीएससी/रसायन विज्ञान के साथ बीएससी; ट्रेनी एनालिस्ट (सूक्ष्मजीव विज्ञान) पद के लिए माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी; और एग्जीक्यूटिव पद के लिए किसी भी विषय में डिग्री के साथ कंप्यूटर का ज्ञान और मसाला बोर्ड के एसआरडी में प्रशिक्षु के रूप में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी।
वॉक-इन टेस्ट का आयोजन 30 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे विभिन्न पदों के लिए विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर संबंधित पद से जुड़े अधिसूचना में मांगे गए सभी दस्तावेज़ों और दिए गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ वॉक-इन टेस्ट शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना होगा।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले स्पाइस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और दिए गए पते पर याद से टेस्ट के दिन केंद्र पर ले जाएं।