27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सुखबीर सिंह बादल की हुंकार, '2027 विधानसभा चुनाव में अकाली दल की सरकार बनेगी'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सुखबीर सिंह बादल की हुंकार, '2027 विधानसभा चुनाव में अकाली दल की सरकार बनेगी'?

सारांश

सुखबीर सिंह बादल ने मोगा में एक विशेष बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की और 2027 में अपनी पार्टी की जीत का विश्वास जताया। क्या अकाली दल फिर से सत्ता में आएगा?

मुख्य बातें

सुखबीर सिंह बादल ने बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी पर चर्चा की।
उन्होंने आप सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
2027 चुनावों में अकाली दल की सत्ता में वापसी का विश्वास जताया।

मोगा, 11 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को मोगा में आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की। इस बैठक में मोगा जिले के चारों हलकों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के पश्चात मीडिया से बात करते हुए सुखबीर ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “पंजाब में आम आदमी की सरकार नहीं, बल्कि केजरीवाल और भगवंत मान की गुंडागर्दी की सरकार चल रही है। मोगा में दिन-दिहाड़े एक डॉक्टर को गोली मारी गई, अबोहर में कपड़ा व्यापारी की हत्या कर दी गई। व्यापारी वर्ग पर आए दिन हमले हो रहे हैं। पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।”

सुखबीर ने यह भी आरोप लगाया कि आप सरकार के कार्यकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि आम जनता और व्यापारी भय के साये में जी रहे हैं।

दिल्ली से आए नेताओं पर भी उन्होंने निशाना साधा। सुखबीर ने कहा, “दिल्ली के हारे हुए मंत्रियों को पंजाब में लाकर यहां की जमीनों पर कब्जे की साजिश की जा रही है। लेकिन शिरोमणि अकाली दल इसका पुरजोर विरोध करेगी। हम पंजाब की जमीन को किसी भी कीमत पर दिल्ली के हाथों में नहीं जाने देंगे। हम कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस साजिश को नाकाम करने की अपील करते हैं।”

सुखबीर सिंह बादल ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल की जीत का दावा करते हुए कहा, “पंजाब की जनता आप सरकार की नाकामियों से त्रस्त है। 2027 में शिरोमणि अकाली दल पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। मैं कार्यकर्ताओं से अभी से कमर कसने और गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने की अपील करता हूं। कार्यकर्ता संगठित होकर जनता के बीच जाकर आप सरकार की विफलताओं को उजागर करने का काम करें। हमारी पार्टी पंजाब के हितों की रक्षा के लिए और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।”

बेअदबी के मुद्दे पर भी उन्होंने आप सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “बेअदबी पर सबसे पहले सख्त कानून शिरोमणि अकाली दल की सरकार ने बनाया था। लेकिन मौजूदा सरकार दोषियों को पकड़ने की बजाय केवल ड्रामा कर रही है।”

संपादकीय दृष्टिकोण

सुखबीर सिंह बादल के बयान पंजाब की राजनीतिक स्थिति को दर्शाते हैं। उनकी आशंका और चिंताएं इस समय की राजनीति के महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर करती हैं। चुनावी माहौल में उनकी प्रगति और जनता की प्रतिक्रिया पर नजर रखना आवश्यक है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुखबीर सिंह बादल ने किस मुद्दे पर आप सरकार पर हमला किया?
सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था और हाल में हुई आपराधिक गतिविधियों पर आप सरकार पर हमला किया।
क्या सुखबीर सिंह बादल ने 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया?
हाँ, उन्होंने 2027 में अकाली दल की पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का दावा किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले