4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया?

सारांश

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने इस पर तीखा जवाब दिया। जानिए इस राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
बिहार चुनाव की राजनीति में यह एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है।
मतदाता अधिकार यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।
राजनीतिक बयानबाजी का यह क्रम आगामी चुनावों को प्रभावित कर सकता है।

पटना, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव से पूर्व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर देश में सियासी गर्मी बढ़ रही है। इसी क्रम में, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' पर हैं।

राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नवादा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में हम लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का प्रयास करेंगे।

इस बयान के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने पलटवार किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा, "ये लोग अब मुखिया नहीं बनेंगे। प्रधानमंत्री पद पर इन लोगों के लिए कोई जगह नहीं बची है।"

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये खलनायकों की जमात हैं। ये अपने से बैठकर किसी को प्रधानमंत्री, किसी को मुख्यमंत्री और किसी को राष्ट्रपति भी बना देंगे। ये देश के खलनायक हैं। बिहार में चुनाव जीतने के लिए जितना प्रयोग कर रहे हैं, बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

वास्तव में, 'वोटर अधिकार यात्रा' के तीसरे दिन मंगलवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव नवादा पहुंचे। इस दौरान नवादा में दोनों ने एक सभा को संबोधित किया। तेजस्वी ने सभा में लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए राहुल गांधी का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार से एनडीए को उखाड़ फेंकने के लिए पूरा नवादा एकजुट है। उन्होंने कहा, "अगली बार जब भी लोकसभा चुनाव होंगे तो हम राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का प्रयास करेंगे।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह दर्शाता है कि विपक्ष एकजुटता के साथ अपनी चुनावी रणनीति बना रहा है। हालांकि, भाजपा की प्रतिक्रिया यह स्पष्ट करती है कि वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यह दर्शाता है कि चुनावी माहौल कितना गरम है और किस तरह से राजनीतिक बयानबाजी हो रही है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव का बयान क्या है?
तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे अगली बार लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का प्रयास करेंगे।
भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया क्या है?
भाजपा के उपमुख्यमंत्रियों ने तेजस्वी यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, यह कहते हुए कि उन्हें कोई मौका नहीं मिलेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले