क्या सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में ट्रंप टैरिफ पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में ट्रंप टैरिफ पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया?

सारांश

नई दिल्ली में सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ पर चर्चा की मांग की है। यह टैरिफ भारतीय अर्थव्यवस्था, विशेषकर झींगा उद्योग के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। जानें इस मुद्दे का महत्व क्या है।

मुख्य बातें

सांसद हिबी ईडन ने ट्रंप के टैरिफ पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।
यह टैरिफ भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है।
सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है।
झींगा उद्योग पर गंभीर असर पड़ सकता है।
टैरिफ का उद्देश्य रूस पर प्रतिबंधों को प्रभावी बनाना है।

नई दिल्ली, 7 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25 फीसद अतिरिक्त टैरिफ पर चर्चा की मांग की है। इस टैरिफ से कुल शुल्क 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा, जो भारतीय अर्थव्यवस्था, विशेषकर झींगा निर्यात उद्योग के लिए एक गंभीर खतरा बन सकता है।

ईडन ने अपने पत्र में लोकसभा महासचिव को सूचित किया कि भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद और पुनर्विक्रय को कारण बताकर यह टैरिफ लगाया गया है। इसे उन्होंने अनुचित और राजनीतिक प्रेरित करार दिया। यह "ट्रंप टैक्स" भारतीय समुद्री निर्यात, विशेषकर झींगा उद्योग को नुकसान पहुंचा सकता है, जो 2024-25 में 4.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार करता है। यह भारत के कुल समुद्री खाद्य निर्यात का 66 फीसद है।

अमेरिका की ओर से इक्वाडोर और ग्वाटेमाला जैसे देशों पर कम टैरिफ और उनकी भौगोलिक निकटता के कारण भारतीय झींगा निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता पर गहरा असर पड़ रहा है। ईडन ने चेतावनी दी कि यह उद्योग, जो लाखों लोगों को रोजगार देता है, संकट में पड़ सकता है।

उन्होंने सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की। इनमें निर्यात संवर्धन मिशन शुरू करना, प्रभावित निर्यातकों को वित्तीय पैकेज देना और भारतीय बैंकों से मजबूत समर्थन सुनिश्चित करना शामिल है। साथ ही, पारगमन में फंसे शिपमेंट के लिए त्वरित समाधान की जरूरत पर भी जोर दिया।

ईडन ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय हित से जुड़ा बताते हुए सदन में तत्काल चर्चा की मांग की है। कांग्रेस सांसद का दावा है कि यह स्थगन प्रस्ताव भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई, तो झींगा उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाने का आदेश जारी किया। इस फैसले के पीछे भारत द्वारा रूस से तेल खरीद जारी रखना बताया गया।

व्हाइट हाउस के अनुसार, यह कदम यूक्रेन युद्ध के चलते रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है। ट्रंप ने पिछले सप्ताह भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी, जिसे अब आधिकारिक रूप से लागू किया जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हजारों लोगों की आजीविका के लिए भी महत्वपूर्ण है। सांसद हिबी ईडन का स्थगन प्रस्ताव एक संकेत है कि राजनीतिक स्तर पर इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। हमें यह समझने की जरूरत है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में ये बदलाव कैसे हमारे घरेलू उद्योगों को प्रभावित कर सकते हैं।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या भारतीय झींगा उद्योग पर ट्रंप के टैरिफ का असर होगा?
हाँ, यह टैरिफ भारतीय झींगा उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को प्रभावित करेगा और संभावित रूप से रोजगार को भी संकट में डाल सकता है।
स्थगन प्रस्ताव का क्या महत्व है?
स्थगन प्रस्ताव भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
सरकार को क्या कदम उठाने चाहिए?
सरकार को निर्यात संवर्धन मिशन शुरू करना, प्रभावित निर्यातकों को वित्तीय पैकेज देना और भारतीय बैंकों से समर्थन सुनिश्चित करना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले