यूसीआईएल में मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए बिना परीक्षा के भर्ती का सुनहरा अवसर
सारांश
मुख्य बातें
रांची, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे मेडिकल पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आया है। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल), झारखंड ने मेडिकल ऑफिसर के लिए दो पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है।
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन वाक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹80,500 से लेकर ₹1,20,600 तक का वेतन मिलेगा। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष निर्धारित की गई है।
इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और प्रतिष्ठित अस्पताल में कार्य अनुभव होना चाहिए। साथ ही, पोस्ट-ग्रेजुएशन और एएफआईएच योग्यता वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वाक-इन-इंटरव्यू 17 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 09:30 बजे से आयोजित होगा। यह इंटरव्यू 'यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल), डाकघर पता: जादुगुडा माइंस, जिला: सिंहभूम (पूर्व), झारखंड – 832102' पते पर होगा। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पहुंचे और सभी आवश्यक दस्तावेज और आवेदन फॉर्म साथ लाएं।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को पहले यूसीआईएल, झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरकर इंटरव्यू के लिए साथ ले जाएं।
इसके अलावा, यूसीआईएल ने झारखंड में मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती के साथ-साथ असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (सिविल) सहित कई अन्य पदों के लिए भी विभिन्न भर्ती अधिसूचनाएं जारी की हैं। संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।