21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

झारखंड में एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के 20 पदों की भर्ती, जानें तिथि और प्रक्रिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड में एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के 20 पदों की भर्ती, जानें तिथि और प्रक्रिया

सारांश

महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जमशेदपुर ने सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर के 20 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्य बातें

20 पदों की भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू की प्रक्रिया अधिकतम आयु 67 वर्ष वेतन प्रति रोगी 500 रुपए MCh/DNB की डिग्री अनिवार्य

रांची, १७ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत होना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर ने विभिन्न विभागों में सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर के २० पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है।

इन पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना में जिन विभागों का उल्लेख किया गया है, उनमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑन्कोसर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, बाल चिकित्सा सर्जरी, और प्लास्टिक सर्जरी शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में २-२ पद हैं।

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति रोगी ५०० रुपए और अधिकतम ४,००,००० रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

इंटरव्यू में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में MCh/DNB की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव भी होना चाहिए। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु ६७ वर्ष निर्धारित की गई है।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन २१ अप्रैल को एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जमशेदपुर में किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को समय से केंद्र पर पहुंचने के साथ ही, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जमशेदपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और सभी जानकारियों को भरकर इंटरव्यू के दिन साथ ले जाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर उन डॉक्टरों के लिए जो सरकारी सेवा में करियर बनाना चाहते हैं। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की यह पहल पेशेवरों के लिए न केवल एक नौकरी का अवसर है, बल्कि यह स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देने का भी एक मौका है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन के लिए, आपको एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
इंटरव्यू की तिथि क्या है?
वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 21 अप्रैल को किया जाएगा।
क्या इस पद के लिए उम्र सीमा है?
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 67 वर्ष निर्धारित की गई है।
क्या अनुभव होना आवश्यक है?
जी हां, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना आवश्यक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले