27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तर प्रदेश की ताकत बनेगा ‘एक जनपद-एक व्यंजन’?: सीएम योगी आदित्यनाथ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तर प्रदेश की ताकत बनेगा ‘एक जनपद-एक व्यंजन’?: सीएम योगी आदित्यनाथ

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का उद्घाटन करते हुए इसे प्रदेश की नई ताकत बताया। इस योजना से 75 जनपदों की विशेष खाद्य सामग्रियों को वैश्विक पहचान मिलेगी। साथ ही, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

मुख्य बातें

एक जनपद-एक व्यंजन योजना का उद्घाटन किया गया।
७५ जनपदों की खाद्य सामग्री को वैश्विक पहचान मिलेगी।
युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे।
स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग की जाएगी।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

लखनऊ, २४ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को यूपी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सुनाया।

सीएम योगी ने ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना उत्तर प्रदेश की नई ताकत बनेगी। उन्होंने कहा कि आज गृह एवं सहकारिता मंत्री के कर कमलों से वन डिस्ट्रिक्ट-वन कुजीन (ओडीओसी) योजना लागू की गई है। इससे ७५ जनपदों की ७५ प्रकार की भोजन सामग्री अब प्रदेश की नई ताकत बनेगी।

उन्होंने कहा कि हाईजीन युक्त भोजन, खाद्य सामग्री, श्रीअन्न से बनी सामग्री लोगों को प्राप्त हो सकेगी, स्थानीय उत्पादों को जियो टैग कर सकेंगे और फिर उसे वैश्विक पहचान दिला सकेंगे, उसकी पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजाइनिंग करने के साथ देश व वैश्विक मांग के अनुरूप उस प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट कर सकेंगे, यह अवसर यूपी में अब हर व्यंजन के लिए प्राप्त होगा।

सीएम ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल के साथ ही प्रदेश के सभी ७५ जनपदों और हर राज्य में यह आयोजन हो रहा है। देश, प्रदेश व दुनिया में जहां कहीं भी उत्तरप्रदेशवासी हैं, वह इस आयोजन से जुड़ रहे हैं। २०१८ में उत्तर प्रदेश ने जब पहली बार अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम को आयोजित किया था, उस समय राज्यपाल राम नाईक थे और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इनकी प्रेरणा से हम लोगों ने परंपरागत उद्यमों को ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) के रूप में आगे बढ़ाया था।

उन्होंने आगे कहा कि आज यह योजना आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नई ताकत बनी है और आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान दे रही है। जिन्होंने लीक से हटकर देश के लिए कुछ विशिष्ट किया है, ऐसी पांच विभूतियों को यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन विभूतियों ने विकसित भारत की प्रधानमंत्री की संकल्पना में अपने नवाचार, शोध, परिश्रम से योगदान दिया है।

सीएम ने सम्मानित होने वाली विभूतियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज यूपी के युवाओं के लिए ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का भी शुभारंभ हुआ। हर जनपद में १०० एकड़ क्षेत्रफल में इसका विकास होगा। जो भी युवा नौकरी व कारोबार प्रारंभ करने का इच्छुक है, उसकी योग्यता व क्षमता के अनुरूप उसके स्केल को स्किल डेवपलमेंट में बदला जाएगा। यूपी में उसके लिए रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस विशिष्ट योजना का प्रारंभ भी गृह मंत्री के कर कमलों से हो रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है, जो स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देती है। इसके माध्यम से युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे, जो कि आवश्यक है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य हर जनपद की विशेष खाद्य सामग्री को वैश्विक पहचान दिलाना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है।
इस योजना से युवाओं को कैसे लाभ होगा?
युवाओं को व्यवसायिक अवसर मिलेंगे और उनकी स्किल डेवपलमेंट के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले